क्या होता है Quinoa, जिसे लोग कर रहे Diet में शामिल?

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 04:54 PM (IST)

विदेशों में ही नहीं, भारत में भी सुपरफूड क्विनोआ की मांग तेजी से बढ़ रहे हैं। हैल्थ कॉन्शियस लोग अपनी डाइट में क्विनोआ को शामिल कर रही हैं जो गेहूं, चावल, दाल की तरह ही एक अनाज है। यह दक्षिण अमेरिका से भारत में आया है और पिछले 2-3 सालों में लोगों की डाइट का खास हिस्सा बन गया। हालांकि लोग नाश्ते में इसका सेवन करना पसंद करते हैं। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम के साथ कई खनिज होते हैं जो बीमारियों से बचाते हैं।

क्विनोआ क्या है?

काले, लाल, पीले और सफेद रंग का Quinoa एक तरह का अनाज है जो स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक होता है। इस फसल की खेती लगभग 5,000 वर्षों से की जा रही है और क्विनोआ की 120 ज्ञात किस्में हैं। इसमें असली अनाज की तुलना में अधिक प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, तांबा, विटामिन और नौ तरह के अमीनो एसिड होते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

PunjabKesari

क्या रोजाना कर सकते हैं सेवन?

बेशक क्विनोआ सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या रोजाना इसका सेवन किया जा सकता है। बता दें कि एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना एक कटोरी क्विनोआ खाने से कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारी, मधुमेह और अन्य पुरानी बीमारियों से होने वाली मृत्यु के जोखिम को 17% तक कम किया जा सकता है।

कितनी तरह का होता है क्विनोआ?

क्विनोआ तीन रंगों का होता है सफेद, लाल और काला। सफेद क्विनोआ, जिसे हाथी दांत के नाम से भी जाना जाता है कम समय में पक जाता है।
. लाल क्विनोआ ज्यादातर सलाद के रूप में पसंद किया जाता है, जो पकते वक्त अपना आकार बदल लेता है।
. जबकि काला क्विनोआ स्वाद में मीठा और पकाने में भी आसान होता है। यह बाकियों की तुलना में जल्दी पक जाता है।

PunjabKesari

ऐसे करें डाइट में शामिल

आप इसकी रोटी, उपमा, पोहा, सलाद बनाकर खा सकते हैं जो स्वाद के साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा। भारत में तो सिर्फ क्विनोआ खाया जाता है लेकिन विदेशों में लोग इसके पत्ते का सलाद भी खाते हैं।

चलिए अब आपको बताते हैं कि क्विनोआ खाने से क्या-क्या फायदे मिलेंगे...

वजन घटाएं

तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में 1 कटोरी क्विनोओ सलाद खाएं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

क्विनोआ शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करता है, जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रहता है।

पेट के लिए फायदेमंद

चूंकि इस ग्लूटेन फ्री अनाज में हाई फाइबर, 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं इसलिए यह पेट के लिए भी फायदेमंद है। इससे एसिडिटी -कब्ज आदि समस्याएं नहीं होती।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

अन्य अनाज के मुकाबले इसमें ज्यादा विटामिन E होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

उम्र के असर को करे बेअसर

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ाते है। इससे आप झुर्रियां, झाइयां जैसी समस्याएं दूर रहती है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है।

एनीमिया से बचाव

इसमें आयरन, राइबोफ्लेविन, जिंक भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होता। ऐसे में अगर आपको एनीमिया है तो इसका सेवन जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static