कटरा से लेकर राजस्थान तक अचानक बदला मौसम,  आंधी और ओले का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 06:12 PM (IST)

नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश और बफर्बारी होने की संभावना व्यक्त की है, जिससे प्रदेश में रबी की फसलों के लिए अहम माने जाने वाले डेढ़ महीने से बने सूखे जैसे हालात खत्म हो सकते हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ जगहों पर बारिश या बफर्बारी का अनुमान लगाया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।  बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के कुछ हिस्सों में एक या दो जगहों पर ओले गिरने की बहुत ज़्यादा संभावना है।

PunjabKesari
4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

दरअसल  देश के कई हिस्सों में 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) एक साथ एक्टिव हैं जिनकी वजह से आने वाले दिनों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है।  उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के रूप में अपर एयर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है।


ये 5 दिन हैं बेहद भारी

विभाग ने 17 और 21 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बफर्बारी की उम्मीद है, जबकि 16, 18 और 19 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बफर्बारी के आसार है।  विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने, ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जतायी है। विभाग के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में 1.4 डिग्री, उसके बाद कल्पा में दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिमला और मनाली में नौ-नौ डिग्री, सोलन में 10 डिग्री, सिरमौर के नाहन में 10 डिग्री और भुंतर हवाईअड्डे में 11-11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

PunjabKesari
वैष्णो देवी भवन में भी बर्फबारी

 केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में ताजा बफर्बारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। जम्मू जिले में हालांकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  श्री माता वैष्णो देवी भवन के ऊपरी इलाकों में भी एक बार फिर हिमपात हुआ जबकि ओलावृष्टि और कोहरे के कारण कटरा-सांजीछत हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। 20 मार्च तक मौसम में अनियमितता जारी रहने का अनुमान है और कश्मीर संभाग में कई स्थानों पर और जम्मू संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण दररं से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों, ट्रांसपोटर्रों और आम लोगों को मौसम के अनुसार योजना बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि 15, 16, 18 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज या 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उन्होंने किसानों को 15 से 20 मार्च तक कृषि कार्य बंद रखने की सलाह दी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static