20 करोड़ की बिकनी पहन रैंप पर चली यह मॉडल

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 02:47 PM (IST)

फैशन: दुनियाभर में कई फैशन शो होते हैं जहां कई मॉडल शामिल होती हैं। हाल में ही विक्टोरिया सीक्रेट का 2016 फैशन शो पेरिस में हुआ है। पूरी फैशन इंडस्ट्री इस शो का इंतजार बड़ी उत्सुकता से करती है। फैशन शो में सभी की निगाहें विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा पर टिकी थी। 


जैसमीन टूक्स को इस बार फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला। 20 करोड़ की ब्रा में लगभग 9,000 रत्न जुड़े है। ब्रा को डायमंड, पन्ना और सोने के साथ तैयार किया गया है। इस ब्रा को डिजाइनर एडी ब्रोगो ने डिजाइन किया है। इस ब्रा में लगे डायमंड्स 450 कैरेट के हैं। हर साल एक मॉडल को यह ब्रा पहनने के लिए चुना जाता है। फैशन शो में केंडल जेन्नर, गीगी हदीद, बेला हदीद जैसी मॉडल्स ने रैंप पर वॉक किया। विक्टोरिया सीक्रेट के साथ अलेस्संद्र एमब्रोसीओ और अद्रिअना लिमा ने रैप पर बिकनी पहन कर जलवे बिखेरे। इस ब्रा में जैसमीन टूक्स ने शूट भी करवाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static