सलमान के दुश्मन बिश्नोई समाज की विवेक ओबेरॉय ने की खूब तारीफ, हिरण को लेकर कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 10:17 AM (IST)

नारी डेस्क: कई बार जाने- अनजाने में की गई बातें आगे चलकर क्या बवाल खड़ा कर दे कोई नहीं जानता। एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सालों पहले बिश्नोई समाज की तारीफ करके वह अब फंसते नजर आ रहे हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Mature Bro (@thematurebro)


सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है और बिश्नोई समाज की भाई जान के प्रति नाराजगी से भी हर कोई वाकिफ है। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थी, ऐसे में उनकी मौत के बाद एक्टर पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बिश्नोई समाज तो कई बार सलमान को धमकी तक दे चुका है।

PunjabKesari

इसी बीच एक वीडियो में विवेक कहते सुनाई दे रहे हैं- 'गूगल पर बिश्नोई समुदाय को खोजने की कोशिश करें., ऐसा सीन आपको दुनिया भर में नहीं मिलेगा। हमारे घर समेत हर घर में हम बच्चों को गाय का दूध पिलाते हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही समुदाय है- बिश्नोई समुदाय, जहां अगर किसी हिरण के बच्चे की मां मर जाती है, तो बिश्नोई माएं उसे अपनी गोद में ले लेती हैं और उसे दूध पिलाती हैं जैसे वे अपने बच्चों को पिलाती हैं. ये आपको दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा.'।

PunjabKesari

वैसे बता दें ये वीडियो पिछले साल फरवरी का है जब विवेक दुबई में हुए एक इवेंट में पहुंते थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया-  "सलमान खान का सबसे बड़ा दुश्मन।" इस पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा-  "दुश्मन का दुश्मन लॉरेंस का दोस्त।"  एक यूजर ने लिखा-  "यह सलमान का 40वां खाकर ही दम लेगा, "ये अपना बदला ले रहा है।"

PunjabKesari

याद हो कि 2003 में सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का झगड़ा खूब चर्चा में रहा था। उस वक्त सलमान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था। दूसरी ओर ऐश्वर्या का नाम विवेक से जुड़ रहा था।  विवेक ने उस दौरान आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या के साथ उनके रिलेशनशिप के चलते सलमान उन्हें धमकी और गालियां दे रहे हैं। इस घटना के बाद विवेक ओबेरॉय को इंडस्ट्री में काम मिलना लगभग बंद हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static