नाम, फोटो और आवाज के गलत इस्तेमाल पर विवेक ओबेरॉय ने उठाया कानूनी कदम, पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:24 AM (IST)

नारी डेस्क:   डिजिटल और सोशल मीडिया के इस दौर में सेलेब्रिटीज की पहचान का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस समस्या का शिकार हुए हैं। अपने नाम, फोटो, आवाज और पहचान के बिना अनुमति इस्तेमाल को रोकने के लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका

विवेक ओबेरॉय ने अदालत में कहा है कि कई वेबसाइट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विज्ञापनों में उनकी पहचान का गलत और अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सब केवल व्यावसायिक फायदे के लिए किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले में उनकी ओर से वकील सना रईस खान ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

“पहचान पर पहला अधिकार मेरा है” – विवेक ओबेरॉय

अभिनेता ने कोर्ट को बताया कि भले ही वह एक पब्लिक फिगर हैं, लेकिन उनकी पहचान पर पहला और कानूनी अधिकार उन्हीं का है। कोई भी व्यक्ति या संस्था उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक तकनीक और डिजिटल टूल्स के जरिए किसी की फोटो और आवाज का गलत इस्तेमाल करना बेहद आसान हो गया है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया, तो इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी गंभीर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ना नाम बदला- ना शर्तें मानी, Waheeda Rehman ने बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

वकील की दलील

विवेक ओबेरॉय की वकील सना रईस खान ने कोर्ट में कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स किसी व्यक्ति की गरिमा और निजता से जुड़े होते हैं। किसी सेलेब्रिटी की लोकप्रियता का गलत फायदा उठाकर पैसा कमाना कानून के खिलाफ है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह के मामलों में स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश नहीं बनाए गए, तो आने वाले समय में यह समस्या और भी बढ़ सकती है।

गौर करने वाली बात यह है कि हाल के वर्षों में कई भारतीय कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख कर चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के कारण यह मुद्दा अब और भी महत्वपूर्ण और गंभीर बनता जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static