होली पर वृंदावन के इन मंदिरों में दिखता है स्वर्ग जैसा नजरा, एक बार घूम आएं जरुर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 05:28 PM (IST)

होली की बात जब भी आए तो दिमाग में सबसे पहले वृंदावन का ही ख्याल आता है। क्योंकि वृंदावन की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर साल लाखों लोग इस महापर्व में शामिल होने के लिए जाते हैं। वृंदावन की खास बात यह है कि यहां पर होली का जश्न हफ्ता भर पहले ही शुरु हो जाता है। इस जश्न में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस बार होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो वृंदावन घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको यहां के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप त्योहार को और भी स्पेशल बना सकते हैं। 

इस्कॉन मंदिर 

बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित इस्कॉन मंदिर की सैर आप इस होली पर कर सकते हैं। होली के पावन अवसर पर इस मंदिर के आस-पास सैलानियों की खूब भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर सफेद टाइल्स के साथ बना है और इस खूबसूरत मंदिर में फूलों की होली खेली जाती है। जहां पर लोग रंग-बिरंगे फूल और पखुंड़ियां एक-दूसरे पर डालते हुए गोपाल के भजन गाते हुए त्योहार को खास बनाते हैं। 

PunjabKesari

गोविंद देव मंदिर 

यह मंदिर वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इसकी सात मंजिलें है जिन्हें पत्थर के साथ बनाया गया था। लेकिन अब इस मंदिर की सिर्फ 3 मंजिले ही हैं। यहां पर होली का त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

बांके बिहारी मंदिर 

अगर आप तीन दिन के लिए होली एंजाय करने आए हैं तो आप वृंदावन की यात्रा आप बांके बिहारी मंदिर के साथ शुरु कर सकते हैं। यहां की होली पूरी दुनिया में मशहूर है और आपको यहां पर होली के दौरान काफी रौनक भी दिखेगी।  होली के एक हफ्ते पहले ही यहां की आस-पास की गलियों और मंदिर में होली की चहल-पहल शुरु हो जाती है। 

PunjabKesari

कृष्ण जन्मस्थली 

वृंदावन के ट्रिप के आखिरी दिन आप कृष्ण जन्मस्थली में जा सकते हैं। यहां होली के रौनक पहले ही दिखाई देने लगती है। गली-गली में यहां पर गुलाल खेलते हुए लोग आपको दिख जाएंगे। आप खुद भी जहां मंदिर के परिसर में जाकर होली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

 प्रेम मंदिर

इस मंदिर को वृंदावन के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर के परिसर में जाकर आप होली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं। सफेद संगमरमर से बने इस खूबसूरत मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के सारे रुपों को प्रदर्षित किया हुआ है। होली के दौरान मंदिर के बाहर लाखों की संख्या में सैलानी जश्न मनाते हुए नजर आते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static