जून की छुट्टियों के लिए बेस्ट रहेगी लखनऊ की ये Places

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 04:59 PM (IST)

देश के  उत्तर प्रदेश की राजधानी के रुप में जाना जाने वाला शहर लखनऊ को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, स्वादिष्ट पकवान लखनऊ शहर की पहचान को चार-चांद लगा देते हैं। यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। गर्मी के कहर से बचने के लिए आप लखनऊ के इन शहरों में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

चित्रकूट 

यदि आप लखनऊ के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों की सैर करना चाहते हैं तो आप चित्रकुट जा सकते हैं। यह लखनऊ से 231 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत ही मशहूर हैं। भगवान राम ने भी अपने वनवास का कुथ समय चित्रकूट में बिताया था। इसलिए यहां पर भरत मिलाप मंदिर, हनुमान धारा, जानकी कुंड, रामघाट यहां के धार्मिक स्थानों में से एक है। 

PunjabKesari

चंपावत 

चंपावत लखनऊ से 286 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर बनी हुई 1615 मीटर ऊंची पहाड़ी यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर भगवान विष्णु ने कछुए का रुप धारण किया था। आप यहां पर क्रांतिश्वर मंदिर, नागनाथ मंदिर और शनि मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों की सैरकर सकते हैं। इसके अलावा बाइक राइडिंग के शौकिन लोगों के लिए भी यह बेस्ट प्लेस है। 

PunjabKesari

भीमताल 

आप लखनऊ के भीमताल की सैर  कर सकते हैं। यहां पर मौजूद भीमताल झील, भीमताल झील एक्वेरियम, विक्टोरिया बांध, हिडिंबा पर्वत , भीमेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर, सयाद बाबा की मजार  यहां के फेम्स टूरिस्ट प्लेसों में से एक है। 

PunjabKesari

मुक्तेश्वर 

आप लखनऊ स्थित मुक्तेश्वर की सैर भी कर सकते हैं। यह लखनऊ से 417 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का मनमोहक नजारा आपका दिल जीत लेगा। आप यहां के टूरिस्ट प्लेसे का आनंद लेने के लिए भालु गाड झरना, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर धाम मंदिर, चौली की झाली पर हाईकिंग जैसी एडवेंचर्स एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। 

PunjabKesari

पंगोट हिल स्टेशन 

पंगोट हिल स्टेशन लखनऊ से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर हर समय ठंडा मौसम रहता है। पंगोट का शांत और खूबसूरत वातावरण हर किसी को बहुत ही शांति देता है। यहां के घने जंगल, सुंदर पक्षी प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छा ऑपशन है। इसके अलावा  सेल्फी लवर्स के लिए भी यह एकदम परफेक्ट प्लेस है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static