इस मौसम में जरूर करें इन जगहों की सैर! (Pics)

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 08:01 PM (IST)

अक्टूबर का महीना चल रहा है और इस महीने मौसम काफी अच्छा होता है। हर कोई इस मौसम को एन्जॉय करना चाहता है। कई लोग इस मौसम में घूमने फिरने के लिए जाते हैं क्योंकि इस मौसम में न तो इतनी गर्मी होती है और न ही ठंड। अगर आप इस मौसम का आंनद लेना चाहते है तो हम आपको कुछ एेसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप इस मौसम को खूब एन्जॉय कर सकते हैं। 

1. नेल्लियाम्पथी

यह केरल के पलक्कड़ में स्थित प्रकृति का भरपूर का खूबसूरत खजाना है। यह अन्य हिल स्टेशनों से बिल्कुल अलग है। यहां देखने यौग्य कई खूबसूरत जगहें है। अक्टूबर के महीने में यात्रा करने के लिए खास हिल स्टेशनों में से एक है। 

2. अमरकंटक 

यह जगह पर्यटक केंद्र के साथ-साथ तीर्थस्थल भी है। यहां आपको समुद्ध वनस्पति और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ कालचुर्य वंश के अवशेष भी देखने को मिलेगे। इस मौसम में आप इस जगह को देखने जरूर जाएं।  

3. लोहाघाट

इस हिल स्टेशन को लोग कम ही जानते हैं। लोहाघाट अद्वैता आश्रम के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। यहां कई खूबसूरत जगहें है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

4. पंचगिनी

यहां का मौसम पूरा साल सुहावना और शांत भरा होता है। पंचगिनी का खूबसूरत दृश्य हमेशा पर्यटकों को अपनी तरफ खिंचता है। यह महाराष्ट के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static