शानदार बनेगा ट्रिप, इस बार दीवाली पर बनाएं राजस्थान घूमने का Plan

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 05:09 PM (IST)

हिंदू धर्म में दीवाली के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। पूरे दुनिया में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक ही अलग होती है। लेकिन कुछ त्योहार ऐसे ही जो किसी राज्य में बहुत ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। जैसे गणेशोत्सव के लिए महाराष्ट्र,  शारदीय नवरात्रि के लिए गुजरात वैसे ही दीवाली राजस्थान में बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। राजस्थान की दीवाली देखकर आप हर बार जहां जाना चाहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं राजस्थान की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में...

पुष्कर 

पुष्कर भी राजस्थान का एक बहुत ही अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां पर बना हुआ ब्रह्मा मंदिर दुनिया का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। इसके अलावा पुष्कर की दीवाली भी बहुत ही मशहूर है। दीवाली पर सारा पुष्कर शहर दीयों की रोशनी से जगमग होता है। इस दौरान यहां पर दीवाली पर ऊंट मेला भी लगता है। दीवाली में पुष्कर में 5 दिनों का भव्य मेला लगता है। अगर दीवाली पर आप कई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पुष्कर जरुर जाएं। 

PunjabKesari

जैसलमेर 

आप राजस्थान की मशहूर जगह जैसलमेर की सैर इस दीवाली कर सकते हैं। दीवाली पर जैसलमेर फोर्ट को बहुत ही अच्छे से सजाया जाता है। दीवाली के उत्सव पर यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस दौरान यहां पर सभी लोग पारंपरिक परिधानों में नजर आते हैं। परिधानों और शहर की चकाचौंध त्योहार की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं। 

PunjabKesari

जयपुर

राजस्थान के जयपुर की आप इस दीवाली सैर कर सकते हैं। दीवाली पर राजस्थानी की राजधानी जयपुर का नजारा आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। पिंक सिटी का हवा महल भी इस दौरान बहुत ही अच्छे से सजाया जाता है। वहीं जयपुर के बाजार में इस दौरान मेला भी लगता है। इस मेले में लोग काफी तादाद में पहुंचते हैं। 

PunjabKesari

उठा सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद 

इस बार की दीवाली आप इन शहरों में मना सकते हैं। यहां का शानदार नजारा आपका दिल मोह लेगा। बीकानेर, उदयपुर, कोटा  का नजारा भी इस दीवाली पर दे सकते हैं। यहां की शाही संस्कृति और परंपराओं का लाभ आप यहां पर जाकर उठा सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static