कोरोना संकट में मदद के लिए आगे आए विराट-अनुष्का, दिए इतने करोड़ रूपए

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 01:15 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोरोना संकट से जुझ रहे लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान दिए हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने एक फंड रेजिंग कैम्पेन की भी शुरुआत की। जिसके जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटाएंगे। इसका इस्तेमाल कोरोना से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। इस कैम्पेन का नाम 'इन दिस टुगेदर' रखा गया है।


PunjabKesari
 

 सोशल मीडिया के जरिए विराट और अनुष्का ने इस कैम्पेन की जानकारी देते हुए बताया कि इसे 7 दिनों तक चलाया जाएगा। इसके बाद जमा राशि को ACT ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

 

विराट ने कहा कि हमारा देश फिलहाल बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमें इसमें एकजुट होने और आसपास के लोगों की जान बचाने की जरूरत है। मैं और अनुष्का पिछले साल से अब तक लोगों को असहाय देखकर और जान गंवाते देखकर दुखी और परेशान हैं। हमने इसी वजह से कैम्पेन शुरू किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सकें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static