पिता की हुई हत्या तो घर संभालने के लिए Vinesh Phogat बनीं पहलवान! कर चुकी है 16 पदक अपने नाम

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 11:54 AM (IST)

देश में इस वक्त पहलवान काफी सुर्खियों में हैं। साल की शुरूआत से ही वो भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष  बृज भूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप  लगातार उनके खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट, सोनम मलिक के अलावा विनेश फोगाट भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। बता दें कि देश की सबसे चर्चित महिला पहलवानों में से एक हैं। अब तक वो कई बार  कुश्ती में पदक जीतकर देश का सीना गर्व से चौड़ा करवा चुकी हैं। वहीं अब विनेश के बारे मेंल जानने में  पूरे देश में ज्ञियासा है। तो आइए आज हम बताते हैं आपको विनेश के कुश्ती के सफर के बारे में..

PunjabKesari

छोटी उम्र में हो गई थी विनेश के पिता की हत्या

विनेश का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में हुआ था। वो पहलवान राजपाल फोगाट की बेटी है, जिनकी हत्या तब ही हो गई जब वो बहुत छोटी थीं। घर के हालात को देखते हुए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और घर चलाने के लिए  अपनी चचेरी बहनों गीता फोगाट, बबिता फोगाट और रितु फोगाट की तरह कुश्ती में हाथ आजमाया। साल 2013 में जोहांसबर्ग में आयोजित यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में 51 किलो कैटेगरी में उन्हें रजत पदत मिला। उसी साल नई दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप में 51 किलो भार में वर्ग में कांस्य पदक जीता। साल 2014 में इचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में 48 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। एक बाद एक पहलवान ने कई सारी जीत अपने नाम दर्ज की। वहीं वो कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

विनेश कुश्ती में जीत चुकी हैं 16 पदक

विनेश फोगाट ने कुश्ती की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 16 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है। पहले उनके गोल्ड मेडल की बात करते हैं। विनेश एशियन चैंपियनशिप में एक, राष्ट्रमंडल खेलों में तीन और एशियन गेम्स में एक स्वर्ण पदक जीता है। वहीं विनेश ने यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में एक और एशियन चैंपियनशिप में तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। इसके अलावा विनेश फोगाट एशियन चैंपियनशिप में चार, एशियाई खेलों में एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक अपनी झोली में डालने में सफल रहीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static