''हमारी शादी परांठे ....''! Vicky Kaushal ने कैटरीना के साथ मैरिड लाइफ पर किए मजेदार खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 06:49 PM (IST)

फिल्म  Zara Hatke Zara Bachke के प्रमोशन बड़े ही मजेदार हैं। एक्टर विक्की कौशल अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बातें कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक अपनी शादी की तुलना पराठे और पैनकेक से  Compare कर दिया। हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कैटरीना से अपनी शादी को लेकर ऐसा कुछ कहा कि सारे हैरान कर गए। एक्टर कहा कि उनकी और कैट की शादी पराठा और पैनकेक की शादी जैसी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

पराठे और पैनकेक की तरह है शादी

एक्टर कहते हैं, "हमारी शादी पराठा की शादी पैनकेक से हुई है। वह दोनों समान है। उनको पैनकेक पसंद है। मुझे पराठा पसंद है। कटरीना कैफ भी पराठा खाती हैं। उन्हें मेरी मां के हाथ के पराठे काफी पसंद है।" वहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कटरीना को उनकी मां के हाथ के बने पराठे काफी पसंद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

लव मैरिज पर कही ये बात 

वहीं जब विक्की से जब पूछा गया कि क्या वह किसी को लव मैरिज या अरेंज मैरिज करने की सलाह देंगे, क्योंकि उनकी शादी को 2 साल हो गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, "प्यार बहुत आवश्यक है। शादी लव या अरेंज हो सकती है। अब समझदारी और कंपैशन बहुत आवश्यक है। यह बहुत आवश्यक है कि आप दूसरे व्यक्ति को समझे। एक कपल के तौर पर आपको एक समझदारी वाला रास्ता लेना होता है। जरूरी नहीं कि वह मुझसे पूरी तरह से सहमत हो या मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं अगर इस प्रकार की अंडरस्टैंडिंग होती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी लव है या अरेंज। इससे परिवार को खुशी मिलती है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

गौरतलब है कि दोनों ने दिसंबर 2021 को राजस्थान में रॉयल अंदाज में शादी कर ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static