घर पर बनाएं मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 12:41 PM (IST)

बच्चे हो या बड़े, हर कोई कुछ न कुछ नया खाना चाहता है। वैसे तो मार्किट से खाने की हर तरह की चीज मिल जाती है लेकिन वे हैल्दी नहीं होती। ऐसे में घर पर ही कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपकोे वेजिटेबल बरीटो बनाना सिखाएंगे जोकि एक मैक्सिकन डिश है और यह सभी को बहुत पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं कि मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो बनाने की रेसिपी।

 

सामग्री:
आटे से बने टॉर्टिलाज- 4 (12 इंच के)
मेक्सिकन राइस- 2 कप (पके हुए)
बीन्स- 1 कप (फ्राइड)
वेजिटेबल्स- 2 कप
आइसबर्ग लेट्यूस- 1/2 कप (कटा हुआ)
मोजरेला चीज- 1 कप
खट्टी् क्रीम- 1/2 कप
पिको डि गैलो- 1 कप

PunjabKesari

विधि:
1. सबसे पहले एक गर्म टॉर्टिला प्लेट में रखें।

2. अब इस पर मेक्सिकन राइस, बीन्स, वेजिटेबल मिक्स्चर, ठंडे आइसबर्ग लेट्यूस, मोजरेला चीज, खट्टीै क्रीम और पिको डि गैलो की मोटी पर्त बिछाएं।

3. अब टॉर्टिला को सिलेंड्रिकल आकार देकर फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद इसके उपर स्टिक लगा दें, ताकि यह खुले नहीं।

4. बाकी के बचे हुए टॉर्टिलाज में भी इसी तरह सभी सामग्री भरकर फोल्ड कर लें।

5. लीजिए आपके मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो तैयार हैं। आप आप इसे रैन्चरो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static