नहीं खाते बच्चे सब्जियां तो बनाकर खिलाएं टेस्टी Veg Loaded Pasta

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 12:37 PM (IST)

बच्चों को खाना खिलाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। खाने को देखते ही कई तरह के नखर दिखाने लगते हैं। खासकर सब्जियां खाने में बहुत ही आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उन्हें सब्जियों से तैयार पास्ता खिला सकते हैं। आप वेज लोडेड पास्ता बच्चों को बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें मिक्सड सॉस भी डाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

व्हीट पास्ता - 2 कप 
टमाटर - 2 
प्याज - 3
शिमला मिर्च - 1 
लहसुन-अदरक पेस्ट - 1 चम्मच 
टमाटर की प्यूरी - 1/2 कप  
बटर - 1/2 कप
नमक - स्वादअनुसार
ऑरगेनो - 1/2 चम्मच 
चिली फ्लेकस - 1/2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक पैन में पानी डालें। पानी में थोड़ा सा नमक और तेल मिलाकर पास्ता बॉयल कर लें। 
2. पास्ता घोटें न बस इतना की पकाएं कि कच्चा न रहे। 
4. पास्ता पकने पर किसी बर्तन में निकाल लें
5. एक पैन को गर्म करें और इसमें बटर मिलाएं। 
6. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर काटकर डालें। 
7. अब इसमें टमाटर की प्यूरी मिक्स करें। प्यूरी डालने के बाद इसमें चिली फ्लेक्स और ऑरगैनो सॉस डालें। 
8. सारी चीजें अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें पास्ता मिलाएं। 
9. पास्ता को 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। 
10. आपका टेस्टी वेज लॉडेड पास्ता बनकर तैयार है। सॉस  के साथ गर्निश करके बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari


                     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static