क्या आपकी जेब में भी नहीं ठहरता पैसा? जानिए कैसे?

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 04:24 PM (IST)

अगर आपके घर और जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं और घर में पैसा नहीं टिक रहा तो आपको जरुरत है वास्तु के कुछ नियम फॉलो करने की। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके घर की खोई हुई सभी खुशियां वापिस आ जाएंगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स...

Image result for person under stress,nari

आर्थिक समस्या

यदि आप और आपका परिवार लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है तो घर के साउथ वेस्ट कोने में एक भारी-भरकम मेटल की कोई चीज रखें। ऐसा करने से आपको धन प्राप्त करने के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे।

नीला रंग

नीला रंग आपके घर में खुशहाली की लहर ला सकता है। घर की नॉर्थ जोन में किसी न किसी तरह नीले रंग का इस्तेमाल जरुर करें। घर के किसी भी कोने में लाल रंग का इस्तेमाल न करें। ऐसा करना आपके लिए अशुभ साबित होगा।

किचन में डस्टबिन

अगर आप चाहते हैं जीवन में आपको कभी किसी प्रकार की परेशानी न आए, तो रसोई घर में कभी भी डस्टबिन, झाड़ू, वॉशिंग मशीन और मिक्सर गाइंडर न रखें। वास्तु के अनुसार किचन में ये चीजें रखने से घर का वास्तु बिगड़ता है। ऐसा करने से आप जीवन में सफलता दिलाने वाले सभी मौके खो बैठेंगे।

Image result for dustbin outside home,nari

दरवाजों की संख्या

घर में दरवाजों की संख्या हमेशा पॉजिटिव नंबर में रखें यानि 2,4,6 या 8। 3 या फिर 7 दरवाजे होने से घर की आर्थिक स्थिति कभी ठीक नहीं होगी। साथ ही घर के सभी टूटे दरवाजों को जितना जल्दी हो सके ठीक करवा लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static