नहीं टिकता पैसा? ये छोटे बदलाव बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 07:16 PM (IST)

नारी डेस्क : आज के महंगे दौर में अक्सर लोग कर्ज और आर्थिक तंगी की समस्या से जूझते हैं। घर या कार जैसी बड़ी खरीदारी के बाद यह बोझ और बढ़ जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ छोटे-छोटे बदलाव और उपाय करने से न केवल कर्ज की समस्या कम होती है, बल्कि धन को अपनी तरफ आकर्षित करना भी आसान हो जाता है।

वास्तु के अनुसार धन की दिशा उत्तर

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। यह दिशा धन-संपत्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिशा को साफ-सुथरा रखना चाहिए और भारी सामान या अव्यवस्था से बचना चाहिए।

PunjabKesari

उत्तर-पूर्व दिशा का महत्व

उत्तर-पूर्व दिशा को जल तत्व से जोड़ा जाता है। यहाँ पानी रखने से जैसे फव्वारे या फिश टैंक, धन की स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक सुधार होता है। इस दिशा में भारी सामान या कूड़ा रखने से बचें। इसके साथ ही लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

यें भी पढ़ें : शरीर में जितना कम होगा ये Vitamin उतनी ज्यादा लगेगी ठंड!

अन्य छोटे उपाय

मुख्य द्वार पर ओम का चित्र: इससे आय वृद्धि और कर्ज से मुक्ति में मदद मिलती है।
दक्षिण-पश्चिम कोना खाली रखें: यह ऊर्जा से जुड़ी दिशा है। इसे खाली रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और कर्ज की समस्या नहीं बढ़ती।

PunjabKesari
घर की साफ-सफाई और अव्यवस्था से बचाव: घर के कोनों और दिशा विशेष को साफ रखना वास्तु में धन-संपत्ति के लिए लाभकारी माना गया है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, ये छोटे बदलाव आपके घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static