पूजा के समय क्यों जलाई जाती है अगरबत्ती, कौन सी धूप ज्यादा फायदेमंद?
punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 06:59 PM (IST)

पूजा स्थल घर का वह हिस्सा है, जहां परिवार के सदस्य रोजाना पूजा करते है। घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए हर कोई अपने घर में छोटा-सा पूजा घर जरूर बनाता है। वास्तु के अनुसार, जहां पूजा रूम से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है वहीं भगवान के आगे सुबह शाम अगरबत्ती जलाने से भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन-सी धूप जलाने से क्या फायदा मिलता है।
क्यों जलाई जाती है अगरबत्ती?
मान्यता है कि अगरबत्ती या धूपबत्ती का धुआं घर से नेगेटिव एनर्जी का खत्म करता है। इसके धुएं से वातावरण शुद्ध व पवित्र हो जाता है। वहीं अगरबत्ती का धुआं बैक्टीरिया का भी नाश करके आपको सेहतमंद रखता है। वास्तु के अनुसार, सुबह शाम अगरबत्ती जलाने से आर्थिक परेशानी भी दूर होती है।
कौन-सी धूप जलाने से मिलता है क्या फायदा
नीम की पत्तियों की धूप
अगर घर का वास्तुदोष खराब हो तो घर पर कभी भी शांति नहीं आती है। ऐसे में आप नीम की पत्तियों की धूप को हफ्ते में एक बार जरूर जलाएं। इससे ना सिर्फ वास्तुदोष खत्म होगा बल्कि घर का वातावरण भी शांत होगा।
केसर की अगरबत्ती
गायत्री केसर से बनी धूप या अगरबत्ती आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। यह धूप घर पर किए हुए तंत्र मंत्र को दूर करने के साथ आर्थिक परेशानी को दूर करती है। इस धूप को आप गाय के उपले के साथ मिलाकर रोज शाम को धूप दें। ऐसा 21 दिनों तक करें।
गुग्गल की धूप
अगर आपके घर में अक्सर कलह-कलेश होता रहता है तो नियमित रूप से गुग्गल की धूप जलाएं। इससे माहौल शांत और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आएगी। इसके अलावा इससे घर का माहौल सुगंधित होता है।
पीपल का पेड़
हर शनिवार के दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे शाम को पानी और धूप जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में धन के रास्ते खुलते हैं।
लोबान की धूप
लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है। लोबान का इस्तेमाल अक्सर मंदिर और दरगाह जैसी जगहों पर होता है। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।
गुड़-घी की धूप
गुड़-घी की धूप जलाने से मन व दिमाग के तनाव शांत होता है। साथ ही इससे घर में चल रही परेशानियां भी दूर होती हैं। वहीं वीरवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाने से घर में चल रही पैसों की किल्लत दूर होती है।
पीली सरसों की धूप
नकारात्मकता ऊर्जा को भगाने के लिए पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसकी धूप जलाएं। फिर इसके धुआं को घर में फैला दें। ऐसा 21 दिन तक करें।