Diwali 2020: घर की दिशा के अनुसार बनाएं शुभ रंगोली

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 12:06 PM (IST)

दीवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में लोग घरों की साफ-सफाई करने के साथ सजावट करने लगते हैं। बहुत से लोग घरों को सजाने के लिए रंगोली भी बनाते हैं। इसे आटा, चावल, कुमकुम, हल्दी, रंगों व फूलों से बनाया जाता है। मगर वास्तु के अनुसार, इसे घर की दिशा को रंगों के हिसाब से बनाना शुभफल देता है। इससे घर में सकारात्मक का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति भरा माहौल स्थापित होता है। साथ ही जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो आय के नए स्त्रोत बनने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

अगर घर हो उत्तर दिशा में...

जिन लोगों का घर उत्तर दिशा में बना है। उन्हें इस दीवाली पर पानी के जैसे लहरदार डि़जाइन में ही रंगोली बनानी चाहिए। साथ ही इसे बनाने के लिए नीला, पीला, आसमानी, हरा आदि रंगों का इस्तेमाल करना शुभ होगा। 


इससे कारोबार व व्यवसाय में लाभ होने के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

PunjabKesari

अगर घर हो पूर्व दिशा में...

अगर आपका घर पूर्व दिशा में बना है तो ऐसे में आप रंगोली बनाने के लिए लाल, हरा, गुलाबी, पीला व नारंगी रंगों का इस्तेमाल करें। इसके साथ रंगोली को अंडाकार में अपने मुख्य द्वार के सामने बनाएं। 


इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश करेगी। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर हो आय के नए स्त्रोत बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

PunjabKesari

अगर घर हो पश्चिम दिशा में...

घर के पश्चिम दिशा पर होने से गोलाकार में रंगोली बनाना शुभ होगा। साथ ही इसमें रंग भरने के लिए सफेद, पीला, लाल, भूरा, हल्का हरा, सुनहरी आदि रंगों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इस दिशा में पंचकोण के आकार की रंगोली बनाना भी शुभ रहेगी। 


इससे जीवन में खुशियों का आगमन होने के साथ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलने से हर जगह से लाभ ही लाभ होगा। 

PunjabKesari

अगर घर हो दक्षिण दिशा में...

अगर आपका घर दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी बना है तो ऐसे में आयताकार के डिजाइन की रंगोली बनाएं। साथ ही रंगोली में रंग भरने के लिए गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल करें। 


इससे आपका आपके परिवार में आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलेगी। जीवन में आने वाले संकटों से बचाव रहेगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static