मोरपंखी का पौधा लाएगा घर में खुशियां, कभी भी नहीं होगी पैसे की कमी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 04:02 PM (IST)

हिंदू धर्म और शास्त्र के अनुसार, बहुत से ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से शुभता का आगमन होता है। इन्हीं पौधों में से एक है मोरपंखी का पौधा। मोरपंखी का पौधा देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है और यह आपके जीवन में भी पॉजिटिविटी लाता है। घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से सुख-शांति आती है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में बरकत आती है। तो चलिए आपको बताते हैं मोरपंखी के पौधे से जुड़े वास्तु टिप्स...

तेज होती है बुद्धि 

घर में मोरपंखी का पौधा लगाने से बुद्धि तेज होती है। क्योंकि इस पौधे को विद्या का पौधा भी माना जाता है। व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का भी अवसर मिलता है। 

PunjabKesari

पॉजिटिविटी लाता है

मोरपंखी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। साथ ही इसे घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। इस पौधे को घर में लगाने से किसी भी तरह का डर भी खत्म होता है। 

पढ़ाई में लगता है बच्चे का मन 

मोरपंखी का पौधा लगाने से बच्चों पर भी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। इससे बच्चों को दिमाग तेज चलता है और पढ़ाई में भी मन लगने लगता है। इसे घर में लगाने से बच्चों को परीक्षा में भी अच्छे अंक आते हैं। 

PunjabKesari

मिलता है रुका हुआ धन 

घर में इसे लगाने से किसी भी तरह की आर्थिक तंगी भी दूर होती है। यदि आपके जीवन में किसी तरह का कर्ज है तो वो भी कम होता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे के प्रभाव से आपको रुका हुआ पैसा भी वापस मिलता है। 

राहु दोष होता है कम 

इस पौधे को घर में लगाने से ग्रह दोष भी कम होता है। खासकर यह पौधा आपके जीवन से राहु दोष कम करने में मदद करता है। इस पौधे के पॉजिटिव प्रभाव से राहु का बुरा असर भी आपके जीवन से खत्म होता है। 

PunjabKesari

गृह कलेश होता है दूर 

यह पौधा आपको घर की परेशानियां और कलेश से भी बचाता है। इसके अलावा घर के बच्चों को नजर दोष से भी बचाता है। घर में इस पौधे को लगाने से परिवार के सदस्यों में किसी भी तरह का कलेश नहीं होता। 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static