सिर से बाल हो रहे कम? कहीं  हार्ड वॉटर तो नहीं इसका कारण

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:02 PM (IST)

नारी डेस्क: कई बार हम बाल झड़ने या रूखेपन की वजह समझ नहीं पाते, लेकिन इसका एक कारण कठोर पानी (Hard Water) भी हो सकता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज अधिक मात्रा में होते हैं, जिसकी वजह से यह धीरे-धीरे बालों की सेहत खराब करता है उन्हें रूखा, बेजान और कमजोर बना सकता है। सही देखभाल और छोटे-छोटे उपाय अपनाकर इस नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।

PunjabKesari
 हार्ड वॉटर क्या होता है?

हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। यह पानी साबुन/शैम्पू से कम झाग बनाता है, बालों और स्कैल्प पर मिनरल की परत छोड़ सकता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ड वॉटर सीधे तौर पर स्थायी गंजापन (balding) का कारण नहीं बनता, लेकिन बालों को रूखा और बेजान बना सकता है, स्कैल्प में खुजली या ड्रायनेस बढ़ा सकता है। शैम्पू ठीक से साफ न होने से बिल्डअप हो सकता है। बाल टूटने (breakage) की समस्या बढ़ सकती है। बाल टूटना (hair breakage) और बाल जड़ से झड़ना (hair fall) अलग चीजें हैं।


गंजापन किन कारणों से होता है?

अधिकतर मामलों में गंजापन का मुख्य कारण होता है जेनेटिक (वंशानुगत) समस्या, हार्मोनल बदलाव (जैसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया),  थायरॉइड या पोषण की कमी तनाव। अगर आपके अचानक बहुत ज्यादा बाल झड़े,  स्कैल्प में लालपन या सूजन हो ,गोल-गोल पैच में बाल गायब हो तो 3–4 महीने से लगातार हेयर लॉस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

PunjabKesari
बालों के बचाव के उपाय

-माइल्ड या क्लैरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करें,  हफ्ते में 1 बार डीप कंडीशनिंग करें, हार्ड वॉटर एरिया में शावर फिल्टर लगाएं। संतुलित आहार और पर्याप्त प्रोटीन लें, जरूरत हो तो डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवा लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static