इस दिशा में रखें बांसुरी, पति-पत्नी के रिश्तों में आएगी मिठास

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 03:58 PM (IST)

घर में पड़ी हुई चीजें आपकी जिंदगी पर बहुत ही गहरा असर डालती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पैदा होने वाली नकरात्मक और सकारत्मक ऊर्जा आपके रिश्तों को प्रभावित करती हैं। इस शास्त्र में घर को सजाने के लिए कुछ नियमों का भी वर्णन किया गया है। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिय है। वास्तु के अनुसार इसे सही दिशा में रखने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

हरे रंग की बासुंरी चुनें

पति-पत्नी के रिश्तों में कई बार कड़वाहट पैदा हो जाती है। आपसी समझ न हो पाने के कारण रिश्तों में दरार्र पड़नी शुरु हो जाती है। ऐसे में आप अपने कमरे में हरे रंग की बांसुरी को अपने कमरे में रखें। इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी । एक-दूसरे के लिए सम्मान भी बढ़ेगा। 

PunjabKesari

धन के खुलेंगे रास्ते 

यदि आपके घर में धन की कमी रहती है तो आप घर की किसी दीवार केबाहर बांसुरी का जोड़ा लटका दें। घर में पैसों की वृद्धि होने लगेगी और आय के नए रास्ते भी खुलेंगे। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी आपके घर में धन की कमी नहीं होने देगी। 

मोरपंख लगी बांसुरी लगाएं

कई बार आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। इसकी वजह से आपको बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आप मोरपंंख लगी हुई बासुंरी को घर की दीवार पर लगा दें। सारे बिगड़ते काम बनने लगेंगे। 

PunjabKesari

बच्चों के कमरे में लगाएं बांसुरी 

बच्चे के कमरे में सफेद बांसुरी लगाएं। इससे उनके पढ़ाई में मन लगेगा। पढ़ाई में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। 

जन्माष्टमी के दिन बजाएं बांसुरी 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण का बांसुरी बजाकर सुनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static