घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं Calendar, आ सकती है दरिद्रता

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 01:45 PM (IST)

नए साल के आगमन के साथ सारी पुरानी चीजें घर से बाहर फैंक दी जाती हैं। लोग घर में नए कैलेंडर भी लेकर आते हैं। मान्यता है कि नया कैलेंडर घर की प्रगति की ओर संकेत देता है। वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि नया साल आते ही पुराना कैलेंडर घर से हटा देना चाहिए। परंतु बहुत से लोग पुराने कैलेंडर को भी संभाल कर रखते हैं। लेकिन पुराना कैलेंडर घर में रखने नेगेटिव एनर्जी का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की में  भी रुकावट आती है। यदि  कैलेंडर निश्चित दिशा में लगाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार, कैलेंडर किस दिशा में लगाना चाहिए। 

PunjabKesari

पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों को जीवन में तरक्की मिलती है। क्योंकि पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है। पूर्व दिशा में लाल या फिर गुलाबी रंग के कागज पर सूर्य देव की तस्वीर वाला कैलेंडर लगाना बहुत ही शुभ होता है।  

पश्चिम दिशा 

आप कैलेंडर को पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं। क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में यदि आप कैलेंडर लगाएंगे तो आपकी जीवन में बहुत ही तरक्की मिलेगी। इसके अलावा आपकी काम करने की क्षमता भी अच्छी रहेगी। 

PunjabKesari

उत्तर दिशा 

आप उत्तर दिशा में भी कैलेंडर लगा सकते हैं। इश दिशा में भी कैलेंडर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्त र दिशा के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। इस दिशा में आपको खुशी वाला कैंलेडर लगाना चाहिए। आप इस दिशा में विवाह का, झरने का, नदी का, समुद्र का , हरियाली का कैलेंडर लगा सकते हैं। 

इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं कैलेंडर 

PunjabKesari

दक्षिण दिशा 

घड़ी के जैसे कैलेंडर को भी समय का सूचक माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में कभी भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। 

मुख्य दरवाजे के सामने 

आपको कैलेंडर कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके घर में आने वाली ऊर्जा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari

तेज हवा वाली जगह पर 

कैलेंडर अपने घर की ऐसी जगह पर भी न लगाएं यहां तेज हवाएं आती हों। तेज हवा से कैलेंडर हिलने लगता है जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static