घर में दिखती है चीटिंया तो मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानिए इनसे जुड़े Vastu Tips

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 06:37 PM (IST)

नारी डेस्क: घर में छोटे-छोटे जीव घूमते ही रहते हैं। लेकिन कुछ जीव ऐसे ही जो आपका भाग्य भी बदल सकते हैं। इन जीवों का घर में होना शुभ माना जाता है। ऐसे ही घर में चींटियों का दिखना शुभ माना जाता है। चीटियां आपको आने वाले खतरे के भी संकेत दे देती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि चीटियां कैसे कुछ अशुभ होने से पहले संकेत देती हैं...

काली चीटियां

काली चीटियों का घर की पश्चिम दिशा से निकलना विदेश यात्रा का संकेत देता है। क्योंकि इन चीटियों को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, काली चीटियां आपके जीवन में पॉजिटिविटी भी फैलाती हैं। 

PunjabKesari

इस तरह से चींटियां निकलना होती हैं शुभ 

यदि चींटियां चावलों के बर्तन में से निकल रही हैं तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। इससे आपको धन की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा पैसे से संबंधित दिक्कतें भी दूर रहेंगी। 

नेगेटिव एनर्जी होगी दूर 

लाल चीटिंया यदि मुंह में अंडा लेकर घर से जाते हुए दिखती हैं तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। माना जाता है कि इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही इससे आपके जीवन में भी जल्दी प्रगति होने वाली है। 

PunjabKesari

मिलते हैं कई संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपको चींटियां घर के ऊपर जाती दिख रही हैं तो इससे आपके जीवन में विकास, सुख, शांति और समृद्धि मिलेगी। वहीं यदि चींटियां दीवार से नीचे आ रही हैं तो इससे आपके जीवन में नेगेटिविटी आ सकती है। 

 खुशियां भी मिलेगी  

यदि चींटियां आपको छत से निकलती दिख रही हैं तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है। इसके साथ आपकी संपत्ति भी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static