सोना-चांदी की जगह धनतेरस पर घर ले आएं ये सस्ती सी 4 चीजें , पूरे साल मिलेगा पैसा ही पैसा
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 04:24 PM (IST)

नारी डेस्क: धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। पर इन दिनों सोने के बढ़ते दामों के चलते हर किसी के लिए सोना खरीदना आसान नहीं है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ सस्ता विकल्प भी पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। चलिए जानते हैं धनतेरस पर सोने के अलावा कौन सी चीज को घर लाना होता है शुभ

कुबेर यंत्र
धनतेरस के दिन घर पर कुबेर यंत्र ला सकते हैं। इसे घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में रखने से धन और समृद्धि आती है। इससे पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा और धन वृद्धि होती है।
झाड़ू
झाडूं को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। धनतेरस के दिन झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है, घर में सुख-समृद्धि आती है।
धनिया
माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनिया के बीज घर लाने से पूरे साल आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। यह मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों को प्रसन्न करता है। धनतेरस या दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के समय धनिया के बीज और दाने पूजन थाली में रखने के बाद इन बीजों को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे घर में धन की वृद्धि और बरकत होती है।

तांबे के बर्तन
धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। तांबे के बर्तन या पूजा से जुड़ी वस्तुएं घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसी दिन कांसे से बने बर्तन या सजावटी वस्तुएं भी घर लाना शुभ रहता है।