इन्हें खिलाते रहेंगे खाना तो कभी नहीं आएगी कंगाली

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 05:05 PM (IST)

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं का विशेष महत्व है। साथ ही जीव जंतुओं के माध्यम से हमारी कई परेशानियों का हल निकल सकता है। जी हां, 5 खास जीव-जंतुओं को भोजन खिलाने से आर्थिक व जीवन की समस्याएं दूर होती है। साथ ही कुंडली के ग्रहदोष दूर होने में मदद मिलती है। 

तो चलिए जानते हैं उन जीवों के बारे में...

 

गाय को रोटी खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय को मां का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गाय को पूजनीय और पवित्र मानने से उनकी विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही गाय को रोजाना रोटी खिलाने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं।  

PunjabKesari

कुत्ते को रोटी डालें

वास्तु के अनुसार, काले कुुत्ते को रोटी खिलाना बेहद शुभ होता है। इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में चल रहा संपत्ति संबंधित वाद विवाद दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही कुंडली में राहू-केतु व शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

मछली को दाना खिलाएं

मछलियां सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है। ऐसे में उन्हें मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना बेहद शुभ होता है। खासतौर पर जिन लोगों की कोई मूल्यवान वस्तु कहीं गुम हो गई है या पैतृक संपत्ति उनके हाथ से निकल गई हो उन्हें आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इससे खो हुए चीज व संपत्ति वापिस मिलने के योग बनते हैं। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष दूर होते हैं। 

PunjabKesari

चींटी को खिलाएं शक्कर

कर्ज से परेशान लोग चींटियों को रोजाना शक्कर खिलाएं। इससे कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत बनते हैं। साथ ही तरक्की खुलेंगे। 

पक्षी को डालें दाना

अक्सर घर की छत पर पक्षी आकर बैठ जाते हैं। ऐसे में उन्हें भगाने की जगह दाना (चावल, गेहूं, दाल आदि अनाज) डालें। आप घर की छत पर उनके लिए पानी व दाना रखने की व्यवस्था कर सकते हैं। इससे आर्थिक समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static