पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर, आज ही अपना लें ये Vastu Tips

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 01:42 PM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से भरा रहे, आशियाने में कोई कमी न हो। इसके लिए घर की सफाई, दीवारों के रंग और कमरे को सही दिशा में बनवाने की कोशिश करते हैं। परंतु वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि तभी रहती है यदि नियमों का पालन किया जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई चीज होती है तो वो घर में पॉजिटिविटी का संचार करती है। इसके अलावा घर में कुछ चीजों का बदलाव करके आप घर की एनर्जी बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

साफ होना चाहिए घर 

घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए अपने घर को हर समय साफ-सुथरा रखें। घर के किसी भी कोने में कूड़ा-कचरा इकट्ठा न होने दें। मुख्य रुप से उन कोनों को साफ रखें जहां पर सबकी नजर पड़ती है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। 

PunjabKesari

घर में आने दें सूर्य की रोशनी 

आस-पास के वातावरण को पॉजिटिव रखने के लिए घर में सूर्य की रोशनी जरुरी है। सूर्य की रोशनी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं शरीर और मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार करते हैं। रोजाना कम से कम 3 घंटे के लिए सूर्य की रोशनी घर में आने दें इससे भी पॉजिटिविटी का संचार होगा। 

अरोमा ऑयल जलाएं 

घर में अरोमा ऑयल जरुर जलाएं इसकी खुशबू से घर में पॉजिटिविटी और शांति का वास होगा। इसके अलावा घर में शाम के समय कपूर जरुर लगाएं। कपूर का धुआं पूरे घर में फैलाने से घर में सकरात्मकता रहेगी और घर में मौजूद ऊर्जा से आपका मन भी हमेशा शांत रहेगा। 

PunjabKesari

मेन गेट रखें खाली 

घर का मेन गेट हमेशा खाली रखें यहां पर कोई भारी सामान न रखें। कोई भी भारी सामान रखने से घर में आने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है और उस जगह में नेगेटिविटी आ सकती है।

बांस को पौधा 

घर के पूर्वी कोने में बांस का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में बांस का पौधा रखने से आर्थिक लाभ होता है और परिवार में भी सुख-समृद्धि का वास होता है। 

PunjabKesari

सफेद मोमबत्तियां 

घर में सफेद मोमबत्तियां जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल पॉजिटिव रहता है। मान्यताओं के अनुसार, सफेद मोमबत्तियां घर की नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदलती हैं। घर की उत्तर-पूर्व व दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static