घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, जानिए इससे जुड़े Vastu Tips

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 01:52 PM (IST)

घर की दिशाओं का वास्तु शास्त्र में बहुत ही महत्व होता है। हर किसी दिशा का अपना अलग ही महत्व होता है। वैसे कुल 4 तरह की दिशाएं होती है उत्तर, पश्चिम, पूरब, दक्षिण। इन 4 दिशाओं के अलावा 4 उप दिशाएं भी होती हैं उत्तर-पूर्व, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम और उत्तर दक्षिण। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिशा में से सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। इसलिए पूजा-पाठ, जप और योग साधना के लिए यह दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। लेकिन उत्तर दिशा का क्या महत्व है और इस दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए आज आपको इसके बारे में बताएंगे...

न हो इस दिशा में बाथरुम 

मान्यताओं के अनुसार, घर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी उत्तर दिशा में से ही प्रवेश होती है इसलिए कभी भी इस दिशा में बाथरुम नहीं बनवाना चाहिए। यदि इस दिशा में बाथरुम हो तो घर में आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। परंतु यदि किसी कारणवश उत्तर दिशा में आपका बाथरुम है तो वास्तु दोष दूर करने के लिए आप कांच की एक कटोरी में साबुत नमक भरकर रखें। समय-समय पर इस नमक को बदलें। इससे वास्तु दोष दूर होगा। 

PunjabKesari

जूते चप्पल न रखें 

उत्तर दिशा भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की मानी जाती है। भगवान कुबेर को धन और सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है, इसलिए इस दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से व्यक्ति के करियर में बाधाएं पैदा हो सकती हैं। 

भारी चीजें न रखें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में हल्की चीजें ही रखनी चाहिए। इस दिशा में फर्नीचर और किसी भी तरह का भारी पलंग नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आने में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मां लक्ष्मी की यदि आप कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिशा को खुला और खाली ही रखें। 

PunjabKesari

कूड़ादान न रखें 

इस दिशा में कबाड़ की चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। टूटी-फूटी चीजें भी उत्तर दिशा में नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में आप पैसे, तिजोरी और बच्चों का स्टडी टेबल रख सकते हैं। 

उत्तर दिशा में रखें ये चीजें 

. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari
. इस दिशा में तिजोरी को होना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। 
. घर में सुख-समृद्धि और बरकत पाने के लिए आप इस दिशा में तुलसी का पौधा जरुर रखें। 
. उत्तर दिशा में मनी प्लांट भी आप लगा सकते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना भी शुभ माना जाता है। 
. आइने को आप उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

PunjabKesari
. इसके अलावा उत्तर दिशा की दीवारों पर आप हल्के नीले रंग का पेंट करवा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static