घर की इस दिशा में लगाएं Photo Frame, आशियाने से दूर होगी Negativity
punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 01:28 PM (IST)

घर को सजाने के लिए लोग फोटो फ्रेम, प्लांट्स, शोपीस, फूलदान जैसी चीजों को रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इन चीजोंं को रखने की सही दिशा बताई गई है। उचित दिशा में इन चीजों को न रखने से घर में वास्तु दोष भी पैदा हो सकता है। सही दिशा में इन चीजों को रखने से आपके घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। बहुत से लोग घर में परिवार की फोटो और फूलदान लगाते हैं लेकिन फूलदान और परिवार की तस्वीर लगाने की भी सही दिशा बताई गई है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
फोटो फ्रेम की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी फेमिली मेंबर्स की तस्वीर घर में खुशियां ला सकती है। परंतु वहीं गलत दिशा में लगाई इस तस्वीर के कारण घर में वास्तु दोष भी पैदा हो सकता है। आप परिवार की तस्वीर को घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर के सदस्यों का प्यार बढ़ता है। साथ ही घर में भी खुशहाली आती है।
फूलदान
बहुत से लोगों ने घर में फूलदान लगाया होता है। फूलदान लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि रहती है। पेड़-पौधों का भी वास्तु शास्त्र में बहुत ही महत्व बताया गया है। दक्षिण पश्चिम दिशा में आप फूलदान को रख सकते हैं। इस दिशा में फूलदान रखने से घर में पॉजिटिव वाइब्स आती है।
मध्य भाग को रखें साफ
घर के मध्य भाग को खाली और साफ-सुथरा रखना चाहिए। यहां पर ज्यादा सामान रखने से घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी का संचार रुक सकता है। बहुत से लोग घर के मध्य में डाइनिंग टेबल रखते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे थोड़ा साइड पर ही रखना चाहिए।
मिरर की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मिरर लगानी की भी एक उचित दिशा बताई गई है। आप घर के पूर्वी या फिर उत्तरी दीवार पर मिरर को लगा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में मिरर लगाने से आय में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी कभी कांच या इससे बनी वस्तु नहीं रखनी चाहिए।
बाथरुम की सही दिशा
बाथरुम कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा के स्वामी यम होते हैं। इसलिए यहां पर भूलकर भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें यह आसान उपाय, इन शक्तिशाली मंत्रों का भी जरूर करें जाप

बुधवार को जरूर करें ये खास उपाय, दुखों का होगा नाश और खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

लाख कोशिशों के बाद भी आ रही हैं धन कमाने और प्रेम विवाह में बाधाएं, करें ये छोटा सा उपाय

Festivals in June 2023: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि