Money Plant से बांध ले बस ये एक चीज, होगी दिन- दुगनी रात चौगुनी तरक्की

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 06:55 PM (IST)

घर में सुख- समृद्धि बनाए रखने के लिए व्यक्ति कई तरह के वास्तु नियम को फॉलो करता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और कई सारे वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा जितना हरा- भरा होगा, उतना ही शुभ भी होगा। हरा पौधा व्यक्ति की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट को लगाने के लिए सही दिशा का होना बहुत जरूरी है। जानिए मनी प्लांट में कौन सी चीजों को बांधना शुभ माना जाता है।


मनी प्लांट में बांधे लाल धागा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ होता है। इसलिए मनी प्लांट में शुक्रवार के दिन किसी जगह लाल रंग का कलावा या फिर धागा ढीला बांध दें। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। इसके साथ ही धन की आवक बढ़ जाएगी। मनी प्लांट जितनी ही तेजी से बढ़ेगी, उतना ही आपको तेजी से तरक्की और धन लाभ मिलेगा।

PunjabKesari


मनी प्लांट को रखें सही दिशा में


वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास रहता है। इससे घर के सदस्यों का भाग्य चमक जाएगा। इसके साथ ही दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसके साथ मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा का कारक बृहस्पति ग्रह है। शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक- दूसरे के शुत्र हैं। ऐसे में व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पानी के साथ चढ़ाएं दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में पानी डालते समय उसमें थोड़ा सा दूध जरूर मिला लें। इससे पौधा तेजी से बढ़ने के साथ ज्यादा हरा- भरा रहेगा। ऐसे में व्यक्ति को ज्यादा सफलता और तरक्की मिलेगी।

रखें साफ- सथुरा

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से, मनी प्लांट के आसपास की जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखें, क्योंकि इन जगहों को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा बढ़ जाती है।

PunjabKesari

जमीन में न छूने दें मनी प्लांट की पत्तियां

वास्तु शास्त्र अनुसार मनी प्लांट बरकत की निशानी से। इसकी बेल जितनी ऊपर बढ़ती है, उतना ही इसे शुभ माना जाता है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट को सीधे जमीन पर ना लगाएं। इसकी पत्तियां जमीन को नहीं छूनी चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static