घर में लगाने वाले हैं Money Plant तो न करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 01:06 PM (IST)

बहुत से लोग घर को पेड़-पौधों से सजाते हैं। पेड़-पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने का साथ-साथ आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करते हैं। ऐसी ही कुछ पेड़-पौधे हैं जो घर में पैसे के आगमन को बढ़ाते हैं। उन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। इसे धन का पौधा भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। परंतु मनी प्लांट को लगाने के वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इन वास्तु नियमों के अनुसार, मनी प्लांट न लगाया जाए तो घर में पैसे से संबंधित समस्याएं होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स...

उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं 

वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत ही महत्व बताया गया है। इसलिए मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों को पैसे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

सूखा हुआ मनी प्लांट 

इसके अलावा सूखा मनी प्लांट भी घर में कभी नहीं लगाना चाहिए। यदि इसके पत्ते सूखते हैं या पीले पड़ जाते हैं तो उन्हें तुरंत घर में से हटा दें। घर में सुखा मनी प्लांट रखने से दुर्भाग्य आता है। 

जमीन को न छुए मनी प्लांट की बेल 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस तरह मनी प्लांट बढ़ता है उसी तरह व्यक्ति की तरक्की बढ़ने लगती है। परंतु इस बात का खास ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को न छूए। यदि इसकी बेल जमीन पर आती है तो इससे धन की हानि हो सकती है। 

PunjabKesari

घर के बाहर न लगाएं मनी प्लांट 

मनी प्लांट कभी भी घर के बाहर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर मनी प्लांट पर पड़े तो इससे मनी प्लांट का विकास रुक जाता है और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं। 

न करें मनी प्लांट का लेन देन 

इसके अलावा मनी प्लांट का लेन देन भी नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इससे शुक्र ग्रह क्रोधित होता है और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी को मनी प्लांट देने से सुख-समृद्धि भी छीन सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static