घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की प्रतिमा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 04:06 PM (IST)

हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य को करने से पहले विघ्नहर्ता की पूजा की जाती है। गणेश भगवान की पूजा करने से सारे विघ्न और बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में भगवान गणेश का वास होता है, वहां पर हमेशा रिद्धि, सिद्धि और शुभ लाभ प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश भगवान की तस्वीर घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। परंतु विघ्नहर्ता की तस्वीर घर में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

एक स्थान पर दो से अधिक तस्वीर 

यदि आप अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रख रहे हैं तो कभी भी एक ही जगह पर दो से ज्यादा प्रतिमा न रखें। आप अगर दो प्रतिमाएं रखना चाहते हैं तो उन्हें अलग-अलग जगह पर ही रखें। 

PunjabKesari

 दांयी तरफ की सूंड वाले गणेश न लगाएं

भगवान गणेश की ऐसी तस्वीर या फिर प्रतिमा आप घर में बिल्कुल न लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दांयी ओर हो। वास्तु शास्त्र में दांयी तरफ की सूंड वाले गणेश जी की पूजा के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। 

पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं ऐसी प्रतिमा

घर में भगवान गणेश की तस्वीर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। आप घर में ऐसी प्रतिमा लगाएं, जिसमें गणेश जी की पीठ बाहर की ओर हो। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। आप गणेश जी की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। 

लिविंग रुम में न लगाएं प्रतिमा 

घर के लिविंग रुम में कभी भी गणेश भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे भी गणपति जी का स्थान नहीं होना चाहिए। 

PunjabKesari

ब्रह्मस्थल में रखें गणेश की प्रतिमा 

आप घर के ब्रह्मस्थल में गणेश और तुलसी मां की प्रतिमा जरुर रखें। इस प्रतिमा की रोज पूजा करें। परंतु मां तुलसी की प्रतिमा गणेश जी से कुछ दूरी पर ही रखें। पास में प्रतिमा रखने से गणेश दी अप्रसन्न हो सकते हैं। तुलसी का पौधा घर का वास्तु दोष दूर करता है और भगवान गणेश की प्रतिमा घर को शुभता से भर देती है। PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static