किचन में जरुर करें ये छोटे-छोटे काम, बढ़ जाएगी घर की सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 06:13 PM (IST)

कई बार बहुत सी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। इसका मुख्य कारण आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र का भी जीवन में बहुत ही महत्व होता है। यदि आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते तो वास्तु का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कमरे, बाथरुम की तरह किचन में भी वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। तो चलिए आपके बताते हैं किचन से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

किचन में नहीं होना चाहिए पूजा रुम 

कई लोग किचन में भी पूजा घर बनवाते हैं। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किचन में पूजा रुम नहीं बनाना चाहिए। इससे आपके घर में कलह-कलेश हो सकता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

PunjabKesari

दिशा का भी रखें खास ध्यान 

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, किचन बनवाते समय भी दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। किचन पूर्व दिशा में बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में भी हमेशा बरकत रहती हैं। इसके अलावा मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।

PunjabKesari

किचन में भूलकर भी न उतारें चप्पल 

किचन में कभी भी चप्पल और जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, मंदिर के बाद किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। किचन में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कभी भी किचन में जूते और चप्पल नहीं लेकर जाने चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। 

पहली रोटी निकालें गाय की

मान्यताओं के अनुसार, जब भी रोटी बनाने की शुरुआत करें तो हमेशा पहली रोटी गाय की ही बनानी चाहिए। क्योंकि हिंदू मान्यताओं में गाय में देवी-देवताओं का वास मना जाता है। इसलिए जब भी किचन में खाना बनाना शुरु करें तो पहली रोटी गाय की ही निकालें। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static