गृहणियां सुबह उठकर करेंगी ये काम तो बुरी नजर से बचा रहेगा घर-परिवार

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 01:55 PM (IST)

हर कोई मेहनत कर पैसा कमाते हैं। मगर बहुत बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी घर पर पैसा टिकटा नहीं हैं। साथ ही परिवार में तनाव बना रहता है। साथ ही घर में हर समय लड़ाई- झगड़े होते रहते हैं। इसके पीछे का कारण खराब वास्तु हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

PunjabKesari

मजबूत आर्थिक स्थिति

घर की महिला को रोजाना सुबह घर का द्वार खोलने के बाद वहां पर एक लोटा पानी डालना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर हो धन की देवी लक्ष्मी खुश होती है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत हो आय के नए स्त्रोत बनते हैं। 

PunjabKesari

सुख- शांति भरा माहौल

अक्सर घर में वास्तुदोष होने से परिवार के सदस्यों में लड़ाई- झगड़े होते हैं। ऐसे में अमावसा के दिन घर की सफाई कर कच्ची लस्सी से छींटे मारे। उसके बाद पूजाघर में 5 सुंगधित अगरबत्तियां जलाकर पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। साथ ही बुरी नजर से बचाव होने के साथ घर में सुख- शांति भरा माहौल बना रहेगा। आप यह काम रोजाना भी कर सकते हैं। 

बुरी नजर से बचाव

घर के नवजात व छोटे बच्चों को जल्दी ही नजर लग जाती है। ऐसे में गाय के कच्चे दूध को बाईं हाथ से बच्चे के सिर से 7 बार घुमाएं। फिर उस दूध को चौराहे पर ले जाकर अवारा कुत्ते को पिला आएं। ध्यान दें, इस उपाय को शाम के समय ही करें।

बीमारियां से मिलेगा छुटकारा

गूगल व लोबान को शुद्ध माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जिन घरों में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। उन्हें महीने में 2 बार गूगल या लोबान जलाकर उसका धुआं घर के चारों तरफ फैलाना चाहिए। 

PunjabKesari

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब लगाना चाहिए। साथ ही उसे हर समय चलता रहने देना चाहिए। इससे कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलता है। साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी बरकरार रहती है। 

इस दिशा में हो अलमारी 

बहुत से लोगों के घर पैसा न टिकने की परेशानी होती है। इसके पीछे का कारण गलत दिशा पर रखी अलमारी होती है। ऐसे में घर की अलमारी का मुंह हमेशा उत्तर की ओर होना चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही पैसा जोड़ने में मदद मिलती है।  

सफलता पाने के लिए 

काम के बार- बार बिगड़ने से भी मन में उदासी व अशांति से फैल जाती है। ऐसे में किसी जरूरी काम पर जाने से पहले उसकी विपरित दिशा पर 4 कदम चले। उसके बाद सीधा अपने काम की ओर निकल जाएं। इससे आपके काम में आने वाली मुश्किलें दूर होंगी। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static