घर में महिलाओं की बार- बार बिगड़ रही है तबीयत? ये वास्तुदोष हो सकते हैं जिम्मेदार

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 04:32 PM (IST)

अपने परिवार को खुश रखने के लिए महिलाएं घर में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में यदि वो अचनाक बीमार पड़ जाए, तो घर के सभी लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो जाता है। यदि आपकी घर में महिलाएं भी हमेशा बीमार रहती हैं और इलाज का कोई खास असर नहीं होता है तो हो सकता है कि कुछ वास्तुदोष हो, जिस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको बता दें कि कुछ वास्तु दोष जिससे चलते महिलाओं की तबीयत हमेशा खराब रहती है....

महिलाओं के स्वास्थय से जुड़े 6 वास्तुदोष

इस दिशा में सिर रखकर न सोएं महिलाएं

दक्षिण दिशा की तरफ सिर रखकर महिलाओं को कभी भी सोना चाहिए। दक्षिण दिशा में सिर रख कर सोने से व्यक्ति हमेशा अस्वस्थय रहता है। उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठना या सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये सूर्य की दिशा है। ये दिशाएं शरीर में उर्जा भरने का काम करती है।

PunjabKesari

इस दिशा में ना बनाएं बाथरूम 

 वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में बाथरूम बनवाने से घर में बीमारी का माहौल बनता है। इसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

घर के बीच में न रखें ये सामना
 
घर के बीचों-बीच कभी भी कोई भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाएं बीमार पड़ सकती है। अगर आपको जरूरत लगें, तो आप वहां फ्लावर पॉट रख सकते हैं।

PunjabKesari

अंधेरे कमरे में ना सोएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार अंधेरे कमरे में कभी भी नहीं सोना चाहिए। अंधेरा नेगेटिविटी उत्पन्न करता है। वास्तु के अनुसार यदि आप घर में नीले रंग का बल्ब जलाकर सोएं, तो घर के सदस्यों का स्वास्थ्य हमेशा सही रह सकता हैं। नीला रंग मन को शांति देता है।

PunjabKesari

इस दिशा में ना रखें पानी का टैंक

 वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में कभी भी पानी का टैंक या पानी से भरी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसका सीधा असर घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

PunjabKesari

इस दिशा में न हो आंगन

वहीं घर के दक्षिण दिशा में आंगन होने से घर की महिलाएं अक्सर बीमार रहती है। इस दिशा में बना आंगन आपको आर्थिक परेशानियों में भी डाल सकता हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static