इतने आलिशान होटल में हो रही है वरुण-नताशा की शादी, लाखों में है एक दिन का किराया

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 04:29 PM (IST)

साल 2021 की पहली ग्रैंड सेलिब्रिटी शादी 24 जनवरी को होने जा रही हैं। जी हां, वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने जा रहे है। इनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। खबरों की माने तो इस कपल की शादी अलीबाग में होने वाली है। दोनों पंजाबी रिति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेगे। शादी प्राइवेट होगी जिसमें परिवारवाले व करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वरुण-नताशा की शादी 'द मैंशन हाउस' में होगी। इस मैंशन हाउस में करीब 25 कमरे है। हरियाली से घिरा ये मैंशन प्राइवेट पार्टी और वेडिंग के लिए सबसे पसंद किया जाता है।

'द मैंशन हाउस' में होगी दोनों की शादी

खबरों की माने तो इस मैंशन का रंग सफेद हैं और इसमें एक एक्सॉटिक पूल भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मैंशन को एक रात के लिए बुक करने की कीमत 4 लाख रुपए है, जिसमें खाना भी शामिल है। सफर करने वालों के लिए इस मेंशन में तीन तरह के रूप उपलब्ध है। स्काई डैक रूम्स, Cove Rooms और Palm Court Rooms। इसमें से डैक रूम्स सबसे छोटे कमरे हैं। Cove Rooms साइज में थोड़ा बड़े होते हैं। आखिर में Palm Court Rooms, ये मैंशन के सबसे बड़े कमरे हैं। इन कमरों में आपको WiFi, टी-कॉफी, मिनी बार संग अन्य चीजें मिलती हैं। मैंशन में कई रेस्टोरेंट भी हैं।

PunjabKesari

वरुण-नताशा की शादी की रस्में शुरू

वही आपको बता दें कि वरुण और नताशा की शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। खबर की माने तो वरुण की होने वाली दुल्हन नताशा के घर चुन्नी सेरेमनी की रस्म हो चुकी है। इस कपल के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो वरुण धवन का वेडिंग आउटफिट एक दम अलग होने वाला है वही उनकी दुल्हन नताशा खुद अपना लहंगा डिजाइन करेगी। इस शादी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, कटरीना कैफ जैसे सेलेब्स पहुंचने वाले हैं।

PunjabKesari

बता दें कि वरुण-नताशा काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण ने नताशा को पहली बार 6th क्लास में देखा था। दोनों की लवस्टोरी भी बचपन से शुरू हुई। हालांकि, दोनों को अपने प्यार का एहसास कई सालों बाद हुआ जिसके बाद डेटिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया। जानकारी के लिए बताते चले कि एक इंटरव्यू में वरुण ने बताया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट किया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नताशा से हां करवाकर ही माने।

PunjabKesari

वरुण एक्टिंग की दुनिया में मशहूर है, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल फैशन डिजाइनिंग में शोहरत कमा रही है। साल 2013 में नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी की थी। डिग्री मिलने के बाद नताशा ने काम शुरू किया और आज वो इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा भी है। उनका एक क्लोदिंग ब्रैंड भी है जहां बॉलीवुड की नामी सितारों का आना-जाना लगा रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static