Proud: वाराणसी की बेटी शिवांगी सिंह बनीं राफेल की पहली महिला पायलट

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 06:51 PM (IST)

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने काम से देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं देश के सबसे ताकतवर फाइटर विमान राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में इकलौती और पहली महिला फ्लाइट लैफ्टिनेंट वाराणसी की शिवांगी सिंह शामिल हुई हैं। यह पल शिवांगी के परिवार के लिए तो गौरव वाला है ही साथ ही पूरे भारत देश को भी आज शिंवागी पर गर्व है। वाराणसी के फुलवरिया स्थित शिवांगी के घर पर पड़ोस के बच्चे जुटे और सभी ने इस पल को खुशियों से मनाया।

शिवांगी की इस सफलता पर उनके माता-पिता दोनों बहुत खुश हैं। शिवांगी की मां सीमा सिंह ने कहा कि बेटी ने जो सपना देखा था आज उसे पूरा भी किया है। शिवांगी पर फाइटर पायलट बनने का जुनून अपने कर्नल रह चुके नाना से मिला। भारतीय वायुसेना में शिवांगी का साल 2015 में सिलेक्शन फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ था। 

PunjabKesari

शिवांगी के पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। आपको बता दें कि टूर एंड ट्रैवेल का काम करने वाले पिता कुमारेश्वर सिंह की बड़ी बेटी ने साल 2017 में भी इतिहास रचा, जब वह वायु सेना में फाइटर विमान उड़ाने वाली 5 महिला पायलटों में एक शिवांगी सिंह शामिल थीं। अब तीसरे साल ही उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत से एक और उपलब्धि हासिल की और राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल हुईं।

इतना ही नहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह पहले राजस्थान के फॉरवर्ड फाइटर बेस पर तैनात थीं । यहां उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ उड़ान भरी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static