संगीतकार उस्ताद इकबाल अहमद खान का निधन, पुश्तैनी घर में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 11:44 AM (IST)

साल 2020 आम लोगों के साथ-साथ कलाकारों के लिए भी मुसीबत लेकर आया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली घराने के सिंगर उस्ताद इकबाल अहमद खान का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते दिन प्रार्थना करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद तुरंत उन्हें दरियागंज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दिल्ली घराने के पैतृक कब्रिस्तान में दी अंतिम विदाई

जिसके बाद अस्पताल में उस्ताद इकबाल अहमद खान को मृत घोषित कर दिया गया। उस्ताद इकबाल अहमद खान के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। बीती शाम निजामुद्दी दरगाह के पास दिल्ली घराने के पैतृक कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

PunjabKesari

भारतीय शास्त्रीय संगीत का था अद्भुत ज्ञान

उनके निधन से कई सिंगर और सेलेब्स ने शोक जताया है। उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का अद्भुत ज्ञान था। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली घराने को आगे बढ़ाने के लिए कई शिष्यों को मुफ्त में संगीत की तालीम दी थी। 

PunjabKesari

सिंगर विशाल ददलानी ने व्यक्त किया शोक

सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली घराने के मुखिया उस्ताद इकबाल अहमद खान साहब के निधन से हैरान और दुखी हूं। मैंने इंडियन आइडिल 2020 के दौरान उनके साथ बातचीत की थी और वह संगीत और सभी संगीतकारों के बारे में बहुत सहानुभूति रखते थे। मैं उम्मीद कर रहा था क महामारी खत्म होने पर मैं उनसे मिलूंगा।' 

 

सरोद वादक अमजद अली खान जताया दुख

सरोद वादक अमजद अली खान ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'दिल्ली घराने के जाने-माने गायक उस्ताद इकबाल अहमद खान के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनकी विरासत उनके संगीत के माध्यम से जिंदा रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 

 

कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं

उस्ताद इकबाल अहमद खान भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न शैलियों ठुमरी, दादरा, गजलें और भजन के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें साल 2001 में प्रियदर्शनी पुरस्कार और साल 2003 में राजीव रतन सद्भावना पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static