Beauty Tips: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इन 4 तरीकों से करें स्ट्रॉबेरी इस्तेमाल

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 11:23 AM (IST)

स्ट्रॉबेरी खाने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होती है। खूबसूरती निखारने में भी यह बेहद कारगर मानी गई है। जी हां, आप इसे टोनर, स्क्रब, फेसपैक आदि की तरह आसानी से इस्तेमाल कर सकती है। इससे स्किन की गहराई से सफाई होकर त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, गुलाबी, मुलायम व जवां नजर आएगा। चलिए जानते हैं स्किन केयर में स्ट्रॉबेरी इस्तेमाल करने का अलग-अलग तरीका...

टोनर की तरह करें इस्तेमाल

आप स्ट्रॉबेरी से टोनर भी बना सकती है। इसके लिए एक मुट्ठी स्ट्रॉबेरी को पीसकर रस निकालें। इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाकर फ्रिज में रखें। रोजाना सोने से पहले चेहरे व गर्दन पर इस टोनर को लगाएं। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। रातभर स्किन रिपेयर होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, जवां व खिला-खिला नजर आएगा। आप इस टोनर फ्रिज में स्टोर करके करीब 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

स्ट्रॉबेरी स्क्रब

त्वचा की डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी स्क्रब बेस्ट रहेगा। इससे स्किन की सफाई होने के साथ निखार आने में मदद मिलेगी। इसके लिए 5-6 स्ट्रॉबेरी में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाकर थोड़ा मोटा पीस लें। फिर इसमें कुछ बूंदें गर्म पानी की मिलाकर चेहरे व गर्दन पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। 5-7 मिनट तक मसाज करने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे आप सप्ताह में 2-3 बार लगा सकती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए

चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, काले घेरे, सनटैन आदि की समस्या को दूर करने में भी स्ट्रॉबेरी फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए 2-3 स्ट्रॉबेरी को मैश करके करें। फिर इसे कॉटन कू कपड़े में डालकर रस निकाल लें। तैयार जूस को चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे या ठंडे पानी से साफ कर लें। 

PunjabKesari

कील-मुंहासों को हटाने के लिए

अगर आप भी चेहरे पर पड़े कील-मुंहासों से परेशान है तो स्ट्रॉबेरी से तैयार फेसपैक लगा सकती है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच क्रीम में कुछ स्ट्रॉबेरी डालकर मैश्ड करें। फिर इसे चेहरे व गर्दन पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। स्ट्रॉबेरी में मौजूद क्लींजिंग गुण स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। डेड स्किन सेल्स साफ होकर नई त्वचा आने में मदद मिलती है। चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होता है। ऐसे में कील-मुंहासे दूर होकर चेहरा साफ और ग्लोइंग नजर आता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static