Kitchen Tips: रसोई के छोटे से छोटे काम आसान करेगा बेकिंग सोडा

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 06:14 PM (IST)

किचन भी घर का बहुत ही जरुरी हिस्सा होती है। यहां पर सिर्फ परिवार के सदस्यों के लिए खाना ही नहीं बनता बल्कि घर की महिलाएं अपना अत्यधिक समय भी यहां पर ही बिताती हैं। ऐसे में किचन की सफाई करना भी बहुत ही जरुरी हो जाता है। वैसे तो किचन समय-समय पर साफ की जाती है। लेकिन यदि किसी कार्यवश किचन साफ न हो पाए तो उसमें कीड़े लगने लगते हैं। किचन साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यह कैसे किचन के काम आसान करेगा...

PunjabKesari

बर्तनों के जिद्दी दाग करे साफ 

घरों में आजकल प्लास्टिक और टपरवेयर के बर्तन ही प्रयोग होते हैं। परंतु इनमें सब्जियां या खाना नहीं रखना चाहिए। कई बार यदि इनमें खाना स्टोर करके रखा जाए तो इसमें जिद्दी निशान भी पड़ सकते हैं। ऐसे में हल्दी या तेल के निशान बर्तनों से हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग वाले बर्तन में आप गर्म पानी डालें। फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद नॉमल साबुन के साथ बर्तन को धो लें। बर्तन के जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे। 

फ्रिज से आ रही बदबू करे दूर 

कई बार ज्यादा दिनों तक सब्जियां पड़े रहने से भी फ्रिज में बदबू आने लगती है। बदबू दूर करने के लिए आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज में रख दें। बेकिंग सोडा फ्रिज की बदबू सोख लेगा। एक महीने के बाद आप फ्रिज में रखा बेकिंग सोडा बदल दें। बदबू दूर हो जाएगी। 

PunjabKesari

गैस स्टोव साफ करने के आएगा काम 

आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल गैस स्टोव साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एक्सफोलिएटिंग गुण चीजों को साफ रखने में सहायता करते हैं। बेकिंग सोडा आप गैस स्टोव पर डालें। 10 मिनट के लिए ऐसे ही गैस पर रहने दें। तय समय के बाद गैस साफ कर लें। आपके गैस स्टोव के जिद्दी दाग आसानी से निकल जाएंगे। 

PunjabKesari

किचन की फंगस साफ करने के लिए 

किचन की जिन जगहों में नमी होती है वहां पर अक्सर फंगस लग जाती है। किचन की फंगस को साफ करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। फफूंदी वाली जगह में बेकिंग सोडा डालें। 15-20 मिनट के बाद जगह का सादे पानी से धो लें। फंगस की समस्या दूर हो जाएगी। 

सब्जियां साफ करने के लिए 

मानसून के मौसम में सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं। इन कीड़ों को साफ करने और सब्जी को फ्रेश रखने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में बेकिंग सोडा डालें। उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। 10-15 मिनट के लिए सब्जियों को बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद सब्जियां धोकर पका लें। सब्जियों से बैक्टीरिया निकल जाएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static