मिस यूनिवर्स-2021 में जज बनने के लिए Urvashi ने चार्ज किए करोड़ों, देश का नाम किया रोशन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 02:18 PM (IST)

साल 2021 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता भारत के लिए कई मायनों में खास रही। जहां पंजाब की हरनाज कौर संधू ने कमाल 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को इस ब्यूटी पेजेंट में बतौर जज बैठने का मौका मिला। उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचकर दुनिया भर में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया था। मगर, क्या आप जानते हैं कि मिस यूनिवर्स में जज बनने के लिए एक्ट्रेस को मोटी रकम मिली है।

मिस यूनिवर्स में जज बनीं उर्वशी को मिली इतनी फीस

बता दें कि उर्वशी मिस यूनिवर्स-2015 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं वहीं, मिस यूनिवर्स 2021 में उन्हें जज बनने का मौका मिला, जो वाकई गर्व की बात हैं। हालांकि उर्वशी का नाम साल 2021 के मिस यूनिवर्स पेजेंट में जजों की लिस्ट में शामिल गया था, जिसके लिए उन्हें 1.2 मिलियन डॉलर फीस दी गई थी जो भारतीय करेंसी के मुताबिक, करीब 8 करोड़ रुपए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

स्त्री शक्ति अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस

बता दें कि उर्वशी को साल 2021 में 'स्त्री शक्ति नेशनल अवाॅर्ड 2021' से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को पाने वाली वह पहली सबसे कम उम्र की महिला हैं। यही नहीं, वह देश की एकलौती महिला हैं, जिन्होंने 2 बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 17 साल की उम्र में उन्होंने 'मिस यूनिवर्स इंडिया' जीता। उसके बाद साल 2011 में मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ द ईयर' और फिर 'मिस एशियन सुपर मॉडल' का ताज अपने नाम किया।

सोशल मीडिया पर भी फेमस

गोल्डन गर्ल उर्वशी एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। उर्वशी शायद ही किसी फिल्म के लिए इतनी रकम चार्ज करती लेकिन यह वाकई काफी बड़ी रकम है। उर्वशी न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस जल्द ही इंस्टाग्राम पर अपने 44 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लेंगी। उर्वशी सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

साउथ में करने जा रहीं डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही अपकमिंग तेलुगु फिल्म ब्लैक रोज में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक तमिल फिल्म में भी नजर आएंगी। उर्वशी की दोनों भाषाओं में यह पहली फिल्म होने जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static