सर्दियों में बढ़ जाती है Uric Acid की परेशानी, ये नुस्खे दिलाएंगे आराम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 11:40 AM (IST)

यूरिक एसिड की परेशान आज 5 से 2 लोगों को में आम देखने को मिलती है। इसपर कंट्रोल ना होने पर यह गठिया और हड्डियों में सूजन का कारण बन सकता है। वहीं सर्दियों में इसके बढ़ने की परेशानी ज्यादा हो सकती है। वैसे तो यह समस्या उम्रभर के लिए रहती है। मगर डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके इसे कंट्रोल कर सकती है।  

यूरिक एसिड बनने का कारण

हमारे शरीर में प्यूरिक टूटने से यूरिक एसिड बनने लगता है। यह प्यूरिक खाने की चीजों में मौजूद होता है। भोजन करने से यह खाने के जरिए हमारे शरीर में जाता है। फिर किडनी तक पहुंचता है। एक्सपर्ट अनुसार वैसे तो यूरिन के माध्यम से इसे शरीर में से बाहर निकलने में मदद मिलती है। मगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने पर इसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह जोड़ों में जमने लगता है।

PunjabKesari

ऐसे पहचाने यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

. पैरों, एड़ियों या जोड़ों में तेज दर्द होना।
. गांठों में सूजन आने की समस्या होना।
. लंबे समय तक एक जगह बैठने से ए़ड़ियों में दर्द महसूस होना।

ऐसे लक्षण महसूस होने पर बिना देरी किए डॉक्टर से टेस्ट करवाएं।

PunjabKesari

इन देसी नुस्खों से पाएं आराम


विटामिन सी से भरपूर फल

रोजाना विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने से यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कम करने रोकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं।

अजवाइन

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन का सेवन करना भी बेस्ट माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से आराम मिलता है। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड व औषधीय गुण यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

फाइबर से भरपूर फूड्स

यूरिक एसिड से परेशान लोगों को ज्यादा से ज्यादा फाइबरयुक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए अपनी डेली डाइट में साबुत अनाज, सेब, संतरे, स्ट्रॉबेरी आदि फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें।

जैतून के तेल

जैतून विटामिन ई, अन्य पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे तैयार भोजन खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने में मदद मिलती

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static