मिलेगी झाइयों और पिंपल्स से राहत, चेहरे पर लगाएं तुलसी से बने ये 3 Facepacks

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 10:51 AM (IST)

चेहरे की समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन धूल, मिट्टी, बदलता लाइफस्टाइल स्किन प्रॉब्लम्स खड़ी कर ही देता है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तुलसी में पाया जाने वाला यूजिनोल त्वचा को खराब होने से बचाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं...

दही और तुलसी से बना फेसपैक 

दही त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को कई समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करता है। यह त्वचा को क्लीन और एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। यदि आप धूप, धूल, मिट्टी जैसी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री 

तुलसी के पत्ते - 6-7 
दही - 1 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर पीस लें। 
. इसके बाद इन पत्तों का पाउडर बना लें। 
. पाउडर में दही मिलाएं। 
. तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

नीम और तुलसी का फेसपैक 

पिंपल्स और एक्ने से राहत पाने के लिए आप नीम और तुलसी से बना फेसपैक इस्तेमाल करती है। त्वचा पर किसी भी तरह की बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री 

नीम के पत्ते - 2-3 
लौंग - 2
तुलसी के पत्ते - 3-4 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप नीम और तुलसी के पत्तों को पीस लें। 
. दोनों चीजों को तैयार पेस्ट को आप चेहरे पर लगाएं। 
. इसके बाद लौंग को भी आप पीस लें। 
. सारी चीजों को मिक्स कर लें। 
. तैयार पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

संतरे के छिलके से बना पेस्ट 

स्किन की झाइंया दूर करने के लिए संतरे के छिलके और तुलसी से बना पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं। आप इस पैक में दूध और शहद मिला सकते हैं। 

सामग्री 

तुलसी के पत्तों का पाउडर - 3 चम्मच 
संतरों का छिलका पाउडर - 3 चम्मच 
दूध - 2 चम्मच 
शहद - 1/2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप तुलसी के पाउडर और संतरे के छिलके एक बर्तन में डालें। 
. इसके बाद इसमें दूध और शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 
. तैयार पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static