World Malaria Day: मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये नेचुरल तरीके, मलेरिया से रहेगा बचाव

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 11:23 AM (IST)

गर्मियों में घर पर मच्छर आने की समस्या आम होती है। मगर इसके काटने से मलेरिया समेत डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। घर में मच्छरों के आने का मुख्य कारण गंदगी व पानी का इकट्ठा होना होता है। ऐसे में हर साल लोगों को मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 25 अप्रैल को 'विश्व मलेरिया दिवस' (World Malaria Day) सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो मच्छरों को भगाने के लिए बाजार से अलग-अलग दवाइयां व स्प्रे आदि मिलते हैं। मगर आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ नेचुरल उपाय बताते हैं...

नीम व नारियल तेल

मच्छर भगाने के लिए आप नीम व नारियल तेल भी यूज कर सकती है। अमेरिका की एक रिसर्च के अनुसार इससे मच्छर भगाने में मदद मिलती है। इसके लिए दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर शरीर पर मसाज करें। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- वायरस गुण व नीम की तेज गंध से मच्छर भाग जाते हैं।

PunjabKesari

कपूर

कपूर की तेज गंध मच्छर भगाने में बेहद कारगर होती है। इसके लिए घर के सभी दरवाजे व खिड़कियां बंद करके 1-2 कपूर जला दें। करीब 15-20 मिनट तक कमरे खोले ना। इससे घर में मौजूद सभी मच्छर दूर हो जाएंगे।

पुदीना

आप घर से मच्छर भगाने के लिए मिनट (पुदीना) ऑयल भी यूज कर सकती हैं। इसे घर के कोने व पौधों पर स्प्रे करें। आप चाहें तो इसे अपने कपड़ों पर भी लगा सकती है। आप पुदीना का पानी भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए पानी में पुदीना की कुछ पत्तियां उबालें। तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर पर छिड़के। 

PunjabKesari

तुलसी

कई अध्ययनों में पाया गया है कि तुलसी मच्छरों का लार्वा दूर करने में मदद करती है। घर पर तुलसी का पौधा होने से मच्छर तेजी से भागते हैं। ऐसे में आप मच्छरों से परेशान है तो घर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

लहसुन

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन की तेज गंध मच्छर दूर भगाने का काम करती है। इसके लिए पानी में लहसुन की कुछ कलियां क्रश करके उबालें। तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें। फिर इससे पूरे घर के कोने पर छिड़के।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static