शादी बनेगी और भी खास ट्राई करें ये लेटेस्ट Jaimala Designs

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 06:04 PM (IST)

शादियों में जितनी अहमियत दुल्हा-दु्ल्हन के कपड़ों की होती है, उतनी ही जरुरी जयमाला भी होती है। शादी की तस्वीरों में अगर कोई भी चीज फीकी रह जाए तो सारी उम्र के लिए एक पछतावा सा होता रहता है। मंडप में दुल्हा-दुल्हन की तस्वीरों को जयमाला से चार-चांद लग जाते हैं। हिंदू शादियों में भी जयमाला का बहुत ही महत्व होता है। आप शादियों में अलग-अलग और लेटेस्ट डिजाइन्स की जयमाला चुन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

फ्लफी जयमाला 

आप बेबीज ब्रद के फूलों से बनी हुई फ्लफी जयमाला भी शादी में पहन सकते हैं। किसी भी रंग के फूलों के साथ मैच करके आप अपनी शादी के दिन और भी खास दिख सकती हैं। 

PunjabKesari

गुलाब फूल जयमाला 

आप गुलाबों के ताजे फूलों से बनी जयमाला भी अपनी शादी में पहन सकती हैं। गुलाबों की खूशबु के साथ आप शादी को और भी अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं। 

PunjabKesari

 नीले रंग की जयमाला 

अगर आपको समंदर की नीली-नील लहरें अच्छी लगती हैं तो आप नीले रंग की जयमाला अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। 

PunjabKesari

मोगरे की जयमाला 

आप शादी में भीनी-भीनी मोगरे की खूशबू के साथ मोगरे की जयमाला भी शादी में पहन सकते हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने भी मोगरे की जयमाला अपनी शादी में पहनी थी। आप भी बॉलीवुड स्टॉर्स के जैसे शादी में मोगरे की जयमाला पहन सकते हैं।

PunjabKesari

गेंदे के फूलों की जयमाला 

बॉलीवुड स्टॉर्स जो भी फैशन करें उसका ट्रेंड आ जाता है। आप शादी में गेंदे के फूलों से बनी जयमाला भी पहन सकती हैं। एक्टर राजकुमार राव ने भी अपनी शादी में  गेंदे के फूलों से बनी जयमाला पहनी थी। आप भी उनके जैसे शादी में गेंदे के फूलों से बनी जयमाला पहन सकते हैं। 

PunjabKesari

सफेद जयमाला 

आजकल शादी में  सफेद रंग का भी बहुत ही ट्रेंड चल रहा है। आप शादी में सफेद रंग की जयमाला भी पहन सकते हैं। आप सफेद ऑउटफिट्स के साथ इसे अपनी शादी में कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी खास और सुंदर नजर आएगा। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static