छुट्टियों में घूमना चाहते हैं Beach में तो ये Places रहेंगे परफेक्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 05:59 PM (IST)

ट्रेवलिंग करना बहुत से लोगों का शौक होता है। मौका मिलते ही वह अपनी मनपसंदीदा जगहों पर चले जाते हैं। किसी को शांति तो किसी को पहाड़ी इलाकों का शौक होता है। इसके अलावा कई लोग समुद्री लहरों को देखना भी बहुत ही पसंद करते हैं। समुद्री लहरों का शांत नजारा लोगों को बहुत ही पसंद आता है। अगर आप भी समुद्री लहरों का मजा लेना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी। आपको कुछ ऐसे बीच बताते हैं जिनकी आप सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

सेशेल्स बीच 

आप सेशेल्स बीच पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह 115 द्वीपों से बना हुआ है। यह खूबसूरत द्वीप हिंद महासागर के चारों ओर बिखरे हुए हैं। नीले पानी से घिर हुए इस बीच का नजारा हर किसी को मोह लेता है। इसके अलावा यहां पर नर्म सफेदी स्पार्कली और दानेदार रेत पर्यटकों का दिल मोह लेती है। आप नवंबर से लेकर मार्च के महीनों के बाद यहां कभ भी जाने का प्लान बना सकते हैं। 

PunjabKesari

तुर्क और कैकोस बीच

यह खूबसूरत बीच ग्रेट ब्रिटेन के साम्राज्य का एक विदेशी क्षेत्र है। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कोरल रीफ का घर है। आप यहां पर शानदार रिसॉर्ट्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के हरे-भरे जंगल और सफेद रेत के समुद्र तट भी देख सकते हैं। ये आपके लिए एकदम परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। 

PunjabKesari

केपटाउन बीच 

अगर आपको वन्य जीव पसंद है तो यह जगह आपके लिए एकदम बढ़िया साबित होगी। यह एक तरह की सैंडी बीच है। इधर का मौसम भी भारत के मौसम से बिल्कुल अलग है। सर्दियों के दिनों में यहां पर गर्मी होती है। ऐसे में अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर से अप्रैल का समय बिल्कुल सही रहेगा। 

PunjabKesari

मालदीव बीच 

हिंद महासागर में मौजूद यह देश द्वीपीय जनसंख्या और क्षेत्र के लिहास से एशिया का बहुत ही छोटा देश है। यह जगह हनीमून डेस्टीनेशन के लिए भी बहुत ही अच्छी मानी जाती है। जनवरी से अप्रैल के महीने में आप इस देश की सैर कर सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर लैगून, चमकदार सफेद रेत और पानी के साथ आप यहां का हर मनोरंजक दृश्य एन्जॉय कर सकेंगे। 

PunjabKesari

 फी-फी बीच 

आप फी-फी बीच पर अलग-अलग रंगो के पानी का आनंद उठा सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर सैंड से लेकर खिलती हुई धूप आपका मन मोह लेगी। आप यहां पर किसी भी महीने जा सकते हैं। अगस्त महीने में यहां पर फुल मून पार्टियां होती है, आप इस दौरान इस आइलैंड का नजारा ले सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static