Travel Trip: इन 5 जगहों के बिना अधूरी ''पहाड़ों की रानी'' मसूरी की यात्रा

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 05:59 PM (IST)

घूमने का नाम आते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों की सैर करने का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो पहाड़ों की रानी से मशहूर मसूरी जा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां व प्राकृतिक नजारें आपका मन मोह लेंगे। चलिए जानते हैं मसूरी घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में...

केम्पटी फॉल्स (Kempty Falls)

केम्पटी फॉल्स मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। खासतौर गर्मियों में यहां भीड़ रहती हैं। लोग यहां के वॉटरफॉल पर नहाने का मजा लेते हैं। केम्पटी फॉल जाते समय रास्ते में आपको ऊपर की ओर जाती हुई कुछ संकरी सीढ़ियां दिखेगी। आप वहां जरूर जाएं। वहां पर आपको केम्पटी फॉल से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां कई छोटे- छोटे वॉटर फॉल है जो बाद में मिलकर केम्पटी फॉल्स बन जाते हैं। आप यहां फोटो सेशन का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

क्लाउड एंड (Cloud End)

क्लाउड एंड मसूरी का छोर है जो मसूरी लाइब्रेरी से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर है। नेचर लेवर यहां खूबसूरत प्रकृति नजारों का मजा ले सकते हैं। आपको यहां पहुंचने के लिए घने जंगलों से होकर गुजरना पडे़गा। आप चाहे तो कार किराए पर भी ले सकते हैं। वॉक करने के शौकीन हाथीपांव से हैप्‍पी वैली वाली सड़क पर पैदल यात्रा करते हुए जा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

गन हिल (Gun Hill)

गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए आपको रोपवे से जाना पड़ेगा। बता दें, स्वतंत्रता से पहले इसी पहाड़ी के ऊपर रखी तोप रोजाना दोपहर के समय चलाई जाती थी। इसके मुताबिक ही लोग अपनी घड़ियों का समय सेट करते थे। इसी काण इस जगह का नाम गन हिल से मशहूर हो गया। यहां रोपवे से जाने दौरान गहरी खाई और प्रकृति की हरियाली देखने का अलग ही अनुभव मिलता है। इसके अलावा गनहिल से हिमालय की पहाड़ियों का दिलकश नजारा किसी का भी मन मोह सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

यमुना ब्रिज (Yamuna Bridge)

यमुना ब्रिज मसूरी से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मगर आप शांति की तलाश में हैं तो आपके लिए यह जगह परफेक्ट रहेगी। ब्रिज से नीचे उतरकर आप यमुना नदी की ओर जाने व फोटो क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं। खूबसूरत वादियों और नजारों से घिरी यमुना नदी अपनी कल- कल करती मधुर आवाज से पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। आपको तस्वीरें लेने के लिए यहां पर कई स्पॉट मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

PunjabKesari

मसूरी लेक (Mussoorie Lake)

देहरादून से मसूरी की तरफ आते हुए आप मसूरी पहुंचने से करीब 6 किलोमीटर पहले ही मसूरी लेक पहुंच सकते हैं। यहां पर आप पार्टनर, दोस्तों व फैमिली के साथ बोटिंग करने का आनंद मना सकते हैं। बता दें, देहरादून डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से बीते कुछ सालों से यहां पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए गए हैं। इसके अलावा आप मसूरी लेक से घाटी का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। भले ही मसूरी लेक ज्यादा बड़ा नहीं हैं मगर फैमिली के साथ घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है।

PunjabKesari

PunjabKesari

pc: pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static