भारत की इन मशहूर दरगाहों में हर किसी की दुआ होती है कुबूल

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 06:54 PM (IST)

भारत में अलग- अलग धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में लोग अपनी मन्नतों, दुआओं और भगवान की कृपा पाने के लिए मंदिरों, गुरूद्वारों, मस्जिदों, दरगाहों में जाते हैं। इसी बीच बहुत सी जगह ऐसी भी होती हैं जहां जाकर लोगों की सभी मन्नतें जल्दी ही पूरी हो जाती हैं। इसके चलते ये जगह काफी फेमस होती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ दरगाहों के बारे में बताते हैं जो भारत में बेहद मशहूर है। माना जाता है कि यहां से कोई भी  खाली हाथ नहीं लौटता है यानि यहां पर हर किसी की दुआ जल्दी ही कुबूली जाती है। इसके साथ ही ये दरगाहें अपनी वास्तुकला के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस हैं। इन दरगाहों की खासियत यह है कि यहां के दरवाजे हर धर्म के लोगों के लिए खुले रहते हैं। तो आइए जानते हैं भारत की उन मशहूर दरगाहों के बारे में विस्तार से...

पिरान कलियर शरीफ

यह दरगाह हरिद्वार के नजदीक कलियारी गांव में स्थित है। यह पवित्र दरगाह अलाउद्दीन अली अहमद साबिर जो एक सूफी संत है उन्हें सम‍र्पित है। मान्यता है कि अफगान शासक इब्राहिम लोधी ने इस दरगाह को बनवाया था। यह दरगाह 13 वीं सदी में बनकर तैयार हुई थी। यहां पर दरवाजें हर धर्म के लोगों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। बात इस दरगाह की दीवारों की करें तो वह जालीदार बनी हुई हैं। यह मजार दिखने में बेहद सुंदर और आलौकिक है। दूर-दूर से लोग इस दरगाह पर अपनी मन्नतों को लेकर आते हैं और खुशी-खुशी अपने घर को लौटते हैं। 

nari,PunjabKesari

हाजी अली दरगाह

हाजी अली की दरगाह मुंबई नगरी के वर्ली समुद्र तट पर छोटे से द्वीप पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सभी को समुद्र के बीच से जाती हुई लंबी सड़क को पार करना पड़ता है। यह दरगाह हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां पर मन्नतें जल्द ही पूरी होती है। ऐसे में जो भी मुंबई शहर में आता है वह हाजी अली दरगाह पर दर्शन करने जरूर जाता है। यहां पर सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए दरगाह में माथा टेकने आते हैं। माना जाता है कि इस पवित्र दरगाह की स्थापना सन् 1431 में हुई थी। यह दरगाह सफेद रंग से रंगी हुई है। इसके साथ ही 85 फीट ऊंची एक मीनार बनी हुई है। जो दरगाह खूबसूरती को और भी निखारने का काम करती है। हाजी अली दरगाह पर बना मुख्य कमरा संगमरमर के पत्थर से बना हुआ है।

nari,PunjabKesari

हजरत निजामुद्दीन दरगाह

हजरत निजामुद्दीन औलिया की यह दरगाह दक्षिणी दिल्ली में बनी हुई है। यहां पर स्थापित मजार संगमरमर से तैयार की गई है। इसके साथ ही हजरत निजामुद्दीन दरगाह चारों तरफ से मेहराबों से घिरी हुई है। 

nari,PunjabKesari

ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह

यह दरगाह अजमेर शरीफ में बनी हुई है। ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पूरी दुनिया में बेहद मशहूर है। यहां पर पूरे साल देश- विदेश से लाखों लोग माथा टेकने आते हैं। कहा जाता है कि इस दरगाह को मुस्लिम शासक हुमायूं ने बनवाया था। इस दरगाह पर वास्तुकला बेहद खूबसूरत होने के चलते यह दुनिया भर में फेमस है। इसके अंदर स्थापित मजार संगमरमर और सोने से तैयार की गई है। बाहर की रेलिंग को चांदी से तैयार किया गया है। माना जाता है कि यहां पर अपनी दुआ लेकर आया कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता है। ऐसे में इस दरगाह पर आम जनता के अलावा बॉलीवुड स्टार भी आते हैं। 
 

nari,PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static