64 के टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर आया Crush!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 11:01 AM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके निशाने पर कोई बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज हैं। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से सामने आए एक वीडियो में मल्लिका ने दावा किया कि टॉम क्रूज का उन पर क्रश है और वह उन्हें सोशल मीडिया पर निजी मैसेज भी करते हैं। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

मल्लिका ने लिया टॉम क्रूज का नाम

शो के दौरान कंटेस्टेंट आदित्य कुलश्रेष्ठ ने मल्लिका से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या कभी उनका किसी पर क्रश रहा है या फिर आमतौर पर लोग ही उन पर फिदा रहते हैं। मल्लिका ने जवाब दिया कि कई लोगों का उन पर क्रश रहा है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने टॉम क्रूज का नाम लिया और कहा कि हाल ही में हॉलीवुड स्टार का उन पर क्रश हुआ है। मल्लिका ने यह भी दावा किया कि टॉम क्रूज उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। उनके इस खुलासे ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HUNGAMA (@hungamastudio)

‘मैं झूठ नहीं बोल रही हूं’

जब मल्लिका से उनके दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त उनके पास फोन होता तो वह टॉम क्रूज से जुड़े वीडियो दिखा सकती थीं। कंटेस्टेंट्स ने जब उनसे पूछा कि आखिर टॉम उन्हें किस तरह के वीडियो भेजते हैं, तो मल्लिका ने बताया कि ये उनके और टॉम क्रूज के साथ में पार्टी करने से जुड़े वीडियो हैं। जब उनसे टॉम के बारे में पूछा गया कि क्या वह कूल हैं, तो मल्लिका ने कहा कि वह ‘कमाल के’ हैं। हालांकि, मल्लिका का यह बयान फिलहाल उनका निजी दावा है और इसे टॉम क्रूज की ओर से पुष्टि नहीं मिली है।

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी मल्लिका

मल्लिका शेरावत इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। इस बार भी करण जौहर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे और कुल 21 कंटेस्टेंट इस खेल का हिस्सा होंगे। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे, रणनीति और धोखे का खेल देखने को मिलेगा। यानी किस पर भरोसा करना है और किससे बचकर रहना है, यही इस पूरे गेम की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

PunjabKesari

ऐसा है ‘द ट्रेटर्स’ का गेम

‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स को गुप्त रूप से दो ग्रुप में बांटा जाता है फेथफुल्स और ट्रेटर्स। फेथफुल्स का काम छिपे हुए ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है। दूसरी तरफ ट्रेटर्स अपनी पहचान छिपाकर फेथफुल्स को एक-एक करके गेम से बाहर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में शो में हर रिश्ते और हर बातचीत के पीछे शक और रणनीति बनी रहती है।

इस बार कई बड़े नाम होंगे शो का हिस्सा

मल्लिका शेरावत के अलावा दूसरे सीजन में मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, साहिल सलाथिया, हरमन सिंघा और करण सिंह समेत कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। शो में कुल 21 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला होगा। करण जौहर एक बार फिर इस पूरे खेल को होस्ट करते दिखाई देंगे। शो की स्ट्रीमिंग 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू होगी।
     
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static