टॉम क्रूज को पहली बार मिला ऑस्कर अवॉर्ड, 45 साल का लंबा इंतजार हुआ खत्म

punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 01:57 PM (IST)

 नारी डेस्क: हॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज को उनके 45 साल के फिल्मी करियर में पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 63 वर्षीय टॉम क्रूज को ऑनरेरी ऑस्कर (Honorary Oscar) दिया जाएगा, जो उन्हें उनकी फिल्मों में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं और योगदान के लिए सम्मानित करता है। टॉम क्रूज का करियर और उपलब्धियां टॉम क्रूज का फिल्मी करियर 1980 के दशक से लेकर अब तक फैला हुआ है। वह अपने एक्शन और स्टंट सीन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उनके करियर में उन्हें तीन बार ऑस्कर नॉमिनेशन, तीन गोल्डन ग्लोब, तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार, और एक BAFTA अवॉर्ड मिल चुका है। हालांकि, अब पहली बार उन्हें अकादमी का ऑनरेरी ऑस्कर मिल रहा है, जिससे उनके वर्षों के मेहनत और योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

ऑनरेरी ऑस्कर का महत्व

ऑनरेरी ऑस्कर उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में असाधारण योगदान दिया हो। टॉम क्रूज के मामले में यह सम्मान उनके स्टंट, मेहनत और फिल्मों में पेश किए गए शानदार परफॉर्मेंस के लिए है। उनके इस सम्मान से यह साफ है कि हॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके लंबी और समर्पित करियर को सराहा है।

टॉम क्रूज के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उनके सहयोगी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। यह ऑस्कर न केवल उनके करियर का मील का पत्थर है बल्कि हॉलीवुड के सबसे बड़े और लंबे समय तक सक्रिय एक्शन स्टार्स में से एक के रूप में उन्हें यादगार बनाता है।

टॉम क्रूज का यह ऑनरेरी ऑस्कर उनकी मेहनत, समर्पण और फिल्मों में उनके योगदान की पहचान है। 45 साल के लंबी फिल्मी यात्रा के बाद यह सम्मान उनके लिए और उनके फैंस के लिए खास खुशी लेकर आया है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static