रात को अचानक धड़ाम हो गए सोने- चांदी के Rate, आज कितने में बिक रहा है Gold-Silver?
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 11:41 AM (IST)
नारी डेस्क: जितनी तेजी से सोना- चांदी की कीमतों ने छलांग लगाई थी अब उतनी ही तेजी से वह औंधे मुंह गिर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों स सोने- चांदी के दाम आम जनता को राहत देते नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात एमसीएक्स पर अचानक Gold-Silver Rate धड़ाम हो गए थे। चांदी 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई थी। 29 जनवरी के अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 की तुलना में 1,93,535 रुपये तक सस्ती हो गई थी।
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा के सिर से उठा पिता का साया, अपने पापा को याद कर भावुक हुए एक्टर
रात को चांदी गिरी बुधवार सुबह उसने फिर से खुद को रिकवर कर लिया। MCX पर अप्रैल 2026 डिलीवरी के लिए सोने का फ्यूचर भाव 1,885 रुपये या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 1,53,303 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 5 मार्च, 2026 को होने वाले चांदी के फ्यूचर भाव भी 4,556 रुपये या 2 प्रतिशत बढ़कर 2,33,339 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।अप्रैल से दिसंबर के दौरान, सोने की औसत कीमत साल-दर-साल लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर $94,554 प्रति किलोग्राम हो गई। कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी ने खरीदारों को ज़्यादा सावधान कर दिया, जिससे मांग कम हो गई।
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता, ब्लड प्रेशर बढ़ने से सलीम जी की ब्रेन में हुई ब्लीडिंग
वहीं सोने की बात करें तो रात करीब 2.5 फीसदी फिसलने के बाद एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। अभी तक सोना 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। पिछले दो हफ़्तों में सोने के रेट लगभग 16 परसेंट गिरकर लगभग ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, फिर भी कई संभावित खरीदार और गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं। इसी दौरान, चांदी, जो पहले ₹3.8 लाख प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई थी, 38 परसेंट की तेज़ गिरावट के साथ ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

